Sania Mirza ने स्टोरी शेयर कर सिखाया जिंदगी का पाठ, फैंस ने भी खूब लुटाया प्यार
Sania Mirza latest Instagram Story: टेनिस कोर्ट से दूर रहने के बावजूद सानिया मिर्ज़ा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लगभग 13.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह संख्या कई अन्य एथलीटों के फॉलोअर्स की संख्या से अधिक है, जो फैंस के बीच उनके लोकप्रिय होने का सबूत देती है। सानिया मिर्जा फैंस के बीच लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
सानिया मिर्जा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
सानिया मिर्ज़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर की है, जो written.by.sheshe नामक पेज से आई है। यह पोस्ट आत्म-विश्वास को प्रोत्साहित करता है। सानिया ने स्टोरी में लिखा कि खुद पर विश्वास रखें, जैसा कोई और नहीं करने वाला है। इसके अलावा सानिया ने एक और स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए आपको पूर्णतया परिपूर्ण होने की आवश्यकता नहीं है, लोगों को इस बात से प्रेरित होने दें कि आप अपनी अपूर्णता से कैसे निपटते हैं।

शोएब मलिक से टूटा रिश्ता
इस साल की शुरुआत में सानिया मिर्ज़ा के जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने अलग होने का फैसला किया। शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा ने प्यार के रिश्ते को शादी में बदला था। लेकिन लंबे समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। उनकी शादी का टूटना मुश्किलों से भरा था, क्योंकि अक्सर अनबन की अफ़वाहें आती रहती थीं।
एक नई शुरुआत की तरफ सानिया मिर्जा
इस कपल का एक बेटा इज़हान मिर्ज़ा मलिक है। इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर साल 2024 में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। अलग होने के बाद मलिक जल्दी ही आगे बढ़ गए और सना जावेद से शादी कर ली। जीवन में आए इन उथल-पुथल के बावजूद सानिया मिर्ज़ा ने अपने बेटे की परवरिश और खुद की देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications