सपने कभी छुट्टी नहीं लेते! आखिर सानिया मिर्जा ने क्यों कही ये बात?

Sania Mirza Video: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसी प्लेटफार्मों पर अपने फैंस के साथ अपनी ज़िंदगी के विभिन्न पहलुओं को शेयर करती रही हैं। अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में वे नियमित रूप से अपडेट्स देती हैं। संन्यास के बाद भी वह किसी न किसी तरह से टेनिस से जुड़ी हुई हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो (Sania Mirza Video)

सानिया मिर्जा कई प्रमुख ब्रांड्स की एंबेसडर हैं। इन ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट डील्स के लिए उन्हें अच्छा खासा पैसा दिया जाता है। पिछले साल सानिया मिर्जा ने गोविंदा टीएमटी के साथ जुड़ने का फैसला किया था। सानिया मिर्जा गोविंदा टीएमटी के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचार-प्रसार करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इस कंपनी के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

Sania Mirza1

'मैं अपने सपनों का बोझ अपनों पर नहीं थोप सकती'

इस वीडियो में सानिया मिर्जा कहती हैं कि टेनिस ने मुझे अलग पहचान दिलाई। लेकिन मैं अपने सपनों का बोझ अपनों पर नहीं थोप सकती। उनके कहने का मतलब साफ है कि वह नहीं चाहती कि वो जो बनी उनका बेटा भी वहीं करे। वह अपने बेटे को उसकी पसंद की लाइफ देना चाहती हैं। सानिया मिर्जा ने अपने अनुभवों को गोविंदा टीएमटी के साथ जोड़कर फैंस के सामने पेश किया।

सानिया ने कही ये बात

कुछ दिन पहले इस ब्रांड को प्रमोट करते हुए उन्होंने कैप्शन में बड़ी बात लिखी थी। सानिया ने कहा कि मेरी ताकत मेरे अपनों से है उन्होंने मुझे खुली आंखों से सपने देखना सिखाया हर हाल में मेरा हौसला बढ़ाया और हर जीत में मेरा साथ दिया। सपनों की लड़ाई बिना अपनों के अधूरी है इसीलिए उनका साथ भी ज़रूरी है। सानिया मिर्जा फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा वे खेल से जुड़े अहम मुद्दों पर भी अपनी राय देती हैं और महिला खिलाड़ियों के लिए समर्थन व्यक्त करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+