Sania Mirza अपने करीबी इंसान के साथ नज़र आईं, फोटो देख फैन्स ने किये मजेदार कमेन्ट
Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा अपनी दिनचर्चा और जीवन से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद सानिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। दोनों तरफ से कोई बयानबाजी भी देखने को नहीं मिली।
सानिया को इस मुश्किल समय में किसी के साथ की जरूरत थी। उनका परिवार उस समय साथ रहा। सानिया के कुछ दोस्त भी ऐसे हैं, जो उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। इस दिग्गज खिलाड़ी को मानसिक रूप से मजबूत होने में ज्यादा समय भी नहीं लगा।
अक्सर सोशल मीडिया पे एक्टिव रहने वाली सानिया ने एक नया पोस्ट डाला है। इन्स्टाग्राम पर सानिया मिर्ज़ा ने पोस्ट करते हुए अपने फैन्स को खुश होने का मौका दिया है। कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सानिया ने दिखा दिया कि वह अपने जीवन में व्यस्त हैं।

अपने करीबी लोगों में से एक फराह खान के साथ वह नजर आई हैं। बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान और सानिया मिर्ज़ा की दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। तस्वीरों में सानिया और फराह दोनों को काफी खुश देखा जा सकता है।
जब भी सानिया मिर्ज़ा अपनी ख़ुशी शेयर करते हुए कोई फोटो पोस्ट करती हैं, तो सबसे पहले उनके फैन्स आगे आते हैं और कमेंट्स करते हुए उनको एक मजबूत महिला बताते हैं। बहुत लोग अब भी ऐसे आते हैं, जो सानिया के पोस्ट में आकर शोएब मलिक को बुरा-भला कहते हैं।
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्ज़ा दुबई में रहती हैं। वह अपने बेटे के साथ वहां रहती हैं। दुबई में सानिया की टेनिस एकेडमी भी है। वह अपने कामों में व्यस्त रहती हैं। कई बार इन्स्टाग्राम पर वह ब्रांड प्रमोशन करती हैं। टेनिस से संन्यास लेने के बाद सानिया मिर्ज़ा बेटे के साथ ज्यादा समय बिताती हैं। खेल छोड़ने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications