'आज मेरा आपके ऊपर से यकीन उठ गया, दिल ही टूट गया', आखिर किसने जताई सानिया मिर्जा से नाराजगी

Sania Mirza latest instagram post: रक्षाबंधन के त्यौहार को खेल जगत के कई खिलाड़ियों ने धूमधाम से मनाया। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट किया। सानिया का कोई भाई नहीं है। उन्होंने इस खास दिन को अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ मनाया। दोनों बहनें एक-दूसरे के बहुत करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं।

अनम मिर्जा ने शेयर की तस्वीर

फैशन डिजाइनर उद्यमी और यूट्यूबर अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बहनों ने पारंपरिक लहंगा-चोली पहना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने पारंपरिक परिधान के साथ बॉक्सिंग ग्लव्स भी पहने हुए हैं, जो उनके चंचल स्वभाव को दर्शाता हैं।

Sania Mirza 1

सानिया को लेकर बोले फैंस

इस बीच सानिया मिर्जा ने भी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इन तस्वीरों में सानिया मिर्जा बिना मेकअप की नजर आ रही हैं। इस पर एक फैन ने उनके फोटो के नीचे कमेंट कर नाराजगी जताई। फैन ने लिखा कि आज मेरा आपके ऊपर से यकीन उठ गया, दिल ही टूट गया। फैन ने बिना मेकअप वाली तस्वीर देखने के बाद ये कमेंट किया।

बचपन की तस्वीर वायरल

वहीं अनम ने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एक तस्वीर के कैप्शन में दोनों के बीच आठ साल की उम्र के अंतर को दर्शाया और दोनों की आपसी बॉन्डिंग के बारे में बाया। उन्होंने लिखा कि हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करेंगे। इस भावना को सानिया ने भी दोहराया, जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

मिर्ज़ा बहनों ने हर मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है। इस साल इन दोनों का रक्षाबंधन त्योहार अनोखा और दिल को छू लेने वाला था। पारंपरिक पोशाक और बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर दोनों ने इस दिन को और मजेदार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+