'आखिरकार मिल ही गया,' Sania Mirza के साथ किसने किया अपने प्यार का इजहार? टेनिस स्टार को अब किससे हुई मोहब्बत!
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नई मोहब्बत का इजहार देखने को मिला है। उन्होंने इस नए प्यार को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की है जिसमें बताया कि आखिरकार उन्हें वह मिल ही गया, जिसका वो इंतजार कर रही थीं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला और क्या सच में सानिया को किसी से प्यार हुआ है?
टेनिस स्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में लिखा कि, 'आखिरकार मुझे मिल ही गया, हां मुझे खुसबू से प्यार है,' लेकिन यहां समझने वाली बात ये है कि इस नए परफ्यूम गिफ्ट के प्रति प्यार का इजहार सानिया ने नहीं बल्कि उनकी अच्छी दोस्त शीतल उथप्पा (क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी) ने किया है, जिन्हें ये गिफ्ट मिला है। शीतल ने अपनी इस स्टोरी में सानिया मिर्जा को टैग किया है।

सानिया और शीतल सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। सानिया की कई क्रिकेटर्स से अच्छी दोस्ती है, जिनमें रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह भी शामिल हैं। रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल उथप्पा ने भारत के लिए टेनिस खेला है। उन्होंने पांच आईटीएफ़ सिंगल्स और 13 आईटीएफ़ डबल्स खिताब अपने नाम किए हैं।

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं। पाक क्रिकेटर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से तीसरी शादी की है। उन्होंने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। दूसरी ओर टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है।
क्या है सानिया मिर्जा की सफलता का राज?
युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए सानिया मिर्जा का करियर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि किसी भी पेशेवर खिलाड़ी का जीवन केवल खेल तक ही सीमित नहीं रहता। सानिया की सफलता का राज उनकी कड़ी मेहनत है। टेनिस कोर्ट में उनकी कड़ी मेहनत और बेजोड़ प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया भर में एक सम्मानित स्थान दिलाया, लेकिन अब वह एक सफल बिजनेसवुमन और पब्लिक फिगर के रूप में भी उभरी हैं।
2025 में बंपर कमाई के साथ नेटवर्थ में भारी बढ़ोतरी
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में सानिया मिर्जा की नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 2025 में यह बढ़कर 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह 16 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी उनकी कड़ी मेहनत और व्यवसायिक रणनीतियों का परिणाम है। सानिया ने खेल के अलावा कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स, विज्ञापनों, और इवेंट्स के जरिए अपनी आय में इज़ाफा किया है।












Click it and Unblock the Notifications