Sania Mirza को मिली सबसे ज्यादा खुशी? क्या पाकिस्तान की हार है वजह! तस्वीर वायरल
Sania Mirza latest Instagram post: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए एक रोमांचक मुक़ाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने एशियाई क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 9वीं बार यह प्रतिष्ठित ख़िताब जीता है, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।
भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप (Sania Mirza latest Instagram post)
यह फ़ाइनल मुकाबला हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पाकिस्तान द्वारा रखे गए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय बल्लेबाज़ों ने ज़िम्मेदारी से खेलते हुए अंतिम ओवर में जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में टीम के हर खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की जीत के बाद फैंस जश्न मना रहे हैं।

सानिया मिर्जा का पोस्ट वायरल
पाकिस्तान की हार के बाद एक बार फिर भारत की स्टार पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा चर्चाओं में आ गई है। सानिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। गोवा से शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में वह ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा ब्लैक कलर मुझे खुशी देती है।
फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन
कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए। फैंस और सेलिब्रिटीज ने भी सानिया की तारीफ करते हुए उन्हें गॉर्जियस और स्टनिंग कहा। एक यूज़र ने लिखा कि आपकी मुस्कान आपको और भी यंग बनाती है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि हमने पाकिस्तान को हराकर आपका बदला ले लिया है। पाकिस्तान से सानिया का गहरा नाता रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान की हार के बाद फैंस के बीच वह सुर्खियों में आ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications