सानिया मिर्ज़ा की लग गई नौकरी, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी, कितनी हो सकती है सैलरी?
Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा टेनिस से रिटायरमेंट लेने के बाद भी व्यस्त रहती हैं और अपना काम बखूबी करती हैं। उन्होंने संन्यास के बाद भी अपना काम खेल के इर्द-गिर्द ही जारी रखा है। दुबई में रहते हुए सानिया मिर्ज़ा अपनी टेनिस एकेडमी चलाती हैं और अन्य काम भी करती हैं।
इस बीच फ्रेंच ओपन के दौरान सानिया मिर्ज़ा को एक बड़ा काम मिला है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार भी किया। हालांकि यह काम लम्बे समय तक के लिए नहीं था लेकिन कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। इसी को ध्यान में रखते हुए सानिया मिर्ज़ा ने टीवी पर वापसी की।

सोनी स्पोर्ट्स के लिए सानिया मिर्ज़ा को ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल किया गया है। गेम में उनके लम्बे अनुभव और समझ के कारण ऐसा हुआ है। इससे पहले उनको ऑस्ट्रलियन ओपन के दौरान भी सोनी ने बतौर एंकर शामिल किया था, उस दौरान दर्शकों ने उनको काफी पसंद किया था।
अब बड़ा सवाल यह भी आता है कि क्या सोनी के साथ सानिया मिर्ज़ा फ्री में काम कर रही हैं या उनको सैलरी भी दी जाएगी क्योंकि वह अंतिम चरण के दौरान आई हैं। फ्रेंच ओपन में बीते शनिवार को महिला चरण समाप्त हो गया है और पुरुष चरण का फाइनल होना है।
इस सवाल का जवाब है कि सानिया मिर्ज़ा को बड़ी रकम देकर सोनी ने बुलाया है। हालांकि हर अनुबंध की रकम अलग होती है लेकिन सानिया मिर्ज़ा खुद एक ब्रांड हैं। इसके अलावा गेम से भी उनका नाता रहा है, ऐसे में कम पैसों में उनके जैसी बड़ी स्टार को लाना आसान काम नहीं है।
Sania Mirza को कितनी मिलेगी फीस?
रिपोर्ट्स की मानें तो छोटे अनुबंध के लिए भी 30 लाख से 1 करोड़ तक की रकम हो सकती है। यह तो साफ़ है कि सानिया के पास छोटा अनुबंध ही था, उनके पास वार्षिक अनुबंध नहीं था। ऐसे में उनको करीबन 1 करोड़ की रकम देकर लाया गया होगा। सोनी को भी यह बात पता है कि सानिया एक बड़ा नाम और ब्रांड है, ऐसे में उनको लाने के लिए मोटी रकम खर्च करने में भी चैनल पीछे नहीं रहेगा। यही काम सोनी ने वीरेंद्र सहवाग को साइन करने के लिए किया था। अन्य चैनल सहवाग को मोटी फीस डिमांड होने के कारण नहीं लाते थे लेकिन सोनी लेकर आया था। सानिया को लेकर भी यही हुआ है, सानिया ने इन्स्टाग्राम स्टोरी से सोनी के साथ काम करने की जानकारी दी।
Sania Mirza के पास कुल प्रोपर्टी
दुबई में गोल्डन वीजा लेकर रहने वाली सानिया मिर्ज़ा के पास धन की कोई कमी नहीं है। रिटायरमेंट के बाद वह सोशल मीडिया प्रमोशन, विज्ञापनों आदि से कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो सानिया मिर्ज़ा के पास 216 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की प्रोपर्टी है और यह बढ़ ही रही है। शोएब मलिक से तलाक के बाद वह खुद को काफी व्यस्त रख रही हैं और उनका काम भी अच्छी तरह चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications