'जो कोई भी आपसे प्यार करता है, वह आपके लिए...', सानिया मिर्जा की दिल की बात जुबां पर आ ही गई

Sania Mirza Instagram Story: शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा एक नए तरीके से जीवन जी रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए खुद से जुड़ी हर अपडेट फैंस को देती रहती हैं। फैंस भी बेसब्री के साथ सानिया मिर्जा के पोस्ट का इंतजार करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में वह प्रेम यानी लव को लेकर बहुत ही सुंदर वाक्य को फैंस के सामने रखती हैं।

'जो कोई भी आपसे प्यार करता है, वह आपके लिए...'

सानिया मिर्जा ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यार की परिभाषा बताई है। उन्होंने लिखा कि प्यार एक प्रार्थना है, और प्रार्थना प्यार है। जो कोई भी आपसे प्यार करता है, वह आपके लिए प्रार्थना करता है, और जो कोई भी आपके लिए प्रार्थना करता है, वह आपके लिए अपना प्यार व्यक्त करता है। सानिया मिर्जा की ये लाइन फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Sania Mirza

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सानिया

सानिया की सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चलता है कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह से बिजी नजर आती हैं और शोएब मलिक की यादों को पीछे छोड़ चुकी हैं। इससे पहले सानिया की एक स्टोरी में उन्हें अस्पताल में इलाज करवाते हुए देखा गया था। इससे फैंस टेंशन में आ गए थे, लेकिन यह एक विज्ञापन शूट से संबंधित था।

तलाक के बाद ऐसा है सानिया का जीवन

तलाक के बाद से सानिया अपने बेटे के साथ अकेले ही जीवन जी रही हैं। वह खुद को व्यस्त रखती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। तलाक के बाद सानिया मिर्जा का सफर सकारात्मक रहा है। उन्होंने आजादी को अपनाया और जीवन के नए पहलुओं में खुशी पाई। बता दें कि इस साल के शुरुआत में ही सानिया मिर्जा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली थी। शोएब मलिक ने 20 जनवरी, 2024 को सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+