प्लेन में आराम फरमा रही थीं सानिया मिर्जा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गई नींद
sania mirza instagram latest story: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से अलग होने के बाद पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ महीनों से लगातार सानिया मिर्जा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।
प्लेन में नजर आईं सानिया मिर्जा
हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने फैंस के बीच कुछ तस्वीरें शेयर करने का काम किया है। सानिया मिर्जा की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी लगातार सानिया मिर्जा की तस्वीरों पर कमेंट्स करते रहते हैं।

प्लेन में सानिया के साथ कौन
सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में छोटा सा वीडियो क्लीप भी शेयर किया है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा प्लेन में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं। तभी उनके पास बियांका लौज़ादो आती है और उन्हें छेड़ते हुए उठा देती हैं। जिसके बाद सानिया मिर्जा और बियांका लौज़ादो की एक साथ खाना खाने की तस्वीरें दिखाई देती है। सानिया अपनी टेनिस एकेडमी पर इन दिनों काफी मेहनत कर रही हैं।
कौन हैं बियांका लौज़ादो
सानिया मिर्जा की तस्वीरों को बियांका लौज़ादो ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बियांका लौजादो पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। देश के युवाओं के बीच वह काफी पॉपुलर हैं। इसके अलावा शादी जैसे फंक्शन के लिए भी वह युवाओं की पहली पसंद बताई जाती है। पाटी डबरॉफ और बॉबी ब्राउन से ट्रेनिंग लेने वाली बियांका सेलिब्रिटी हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट हैं।
शोएब मलिक से अलग हुईं सानिया
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। इसके बाद उनका वलीमा समारोह पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। साल 2018 में इस कपल का बेटा हुआ, जिसका नाम इज़हान मिर्ज़ा मलिक हैं। वहीं साल 2024 में शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक लेकर सना जावेद से शादी रचा ली।
(नोट- वीडियो देखने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लिक करें)












Click it and Unblock the Notifications