शोएब मलिक से धोखा खाने के बाद क्यों नहीं टूटी सानिया मिर्जा? बताया आखिर किस पर है सबसे ज्यादा भरोसा
Sania Mirza Latest News: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह लगातार अपनी तस्वीर और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। टेनिस को अलविदा कहने के बावजूद भी वह इस खेल को लेकर काफी सीरियस है। हैदराबाद में सानिया मिर्जा के नाम से टेनिस एकेडमी भी चलता है।
शोएब मलिक से हुआ तलाक
साल 2024 की शुरुआत से ही सानिया मिर्जा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल जनवरी में ही सानिया मिर्जा को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तलाक देकर सभी को हैरान कर दिया था। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक लेने के साथ ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी रचा ली। इसके बाद से ही सानिया मिर्जा सुर्खियों में बनी हुई है।

सानिया को अल्लाह पर भरोसा
सानिया मिर्जा काफी सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अल्लाह पर भरोसा रखने का संदेश दिया। सानिया ने लिखा फिर अल्लाह तुम्हें चौंका देगा जिसकी तुम उम्मीद कर रहे थे और जिसे तुमने नामुमकिन सोच रहे थे वह मिल जाएगा।
मोहम्मद शमी से जोड़ा गया नाम
सानिया मिर्जा हाल ही में हज यात्रा पर गई हुई थी। सानिया मिर्जा ने इस हज यात्रा को अपने जीवन का सबसे अहम पल बताया। शोएब मलिक से अलग होने के बावजूद सानिया मिर्जा कमजोर नजर नहीं आई। उन्होंने शोएब मलिक को लेकर कहीं कोई विवादित बयान तक नहीं दिया। शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा का नाम कई खिलाड़ियों के साथ जोड़ा गया। लेकिन यह सब महज एक अफवाह निकला।
सानिया मिर्जा और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भी कई दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। लेकिन सानिया मिर्जा के पिता ने इस खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सानिया मिर्जा ने कभी भी मोहम्मद शमी से मुलाकात तक नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications