'तुम बहुत परेशान करते हो, लेकिन मैं तुमसे प्यार करती हूं', सानिया मिर्जा के जुबां पर आई दिल की बात

Sania Mirza Instagram Story: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने बिंदास पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त पारिक्षित बलोची के जन्मदिन पर जो पोस्ट डाली, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। स्टोरी में सानिया ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वह पारिक्षित के साथ मुस्कुराते हुए खड़ी हैं। सानिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

सानिया मिर्जा ने कही दिल की बात (Sania Mirza Instagram Story)

सानिया मिर्जा ने इस तस्वीर के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में पारिक्षित बलोची को परेशान करने वाला शख्स बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो उन्हें प्यार करती हैं। फोटो से साफ पता चलता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी मज़बूत है। पारिक्षित बलोची दुबई के एक फेमस रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों की दोस्ती कई सालों से चल रही है और अक्सर दोनों को दुबई में एक साथ वक्त बिताते देखा गया है।

Sania Mirza 1

दुबई में समय बिता रही हैं सानिया

सानिया मिर्ज़ा इन दिनों दुबई में रह रही हैं और वहां की लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने पिछले कुछ दिनों के अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि वह दुबई में थीं। जहां उन्होंने अपने पसंदीदा शख्स से मुलाकात की। वहां उन्होंने टीम लंच भी किया। साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट एयरपोर्ट लुक से लेकर खाने तक का अनुभव शेयर किया।

कैसी है सानिया की लव लाइफ

सानिया ने इस पोस्ट से यह भी साफ कर दिया कि अब वह वापस अपने बेस हैदराबाद लौट चुकी हैं और आगे अपने नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगी। जहां तक उनकी लव लाइफ की बात है, सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक ले चुके हैं। हालांकि, सानिया ने इस घटना के बाद से ही अपनी निजी ज़िंदगी पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनकी पोस्ट्स इशारा करती हैं कि वो अब ज़्यादा फोकस अपने करियर, फिटनेस और दोस्ती पर कर रही हैं।

Sania Mirza 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+