Sania Mirza पर बननी वाली फिल्म में कौन होनी चाहिए हीरोइन? इस नेता की पत्नी को बताया पहली पसंद

Sania Mirza: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी दिलचस्प रही है। टेनिस से रिटायर होने के बाद सानिया मिर्ज़ा के जीवन में एक भूचाल सा आ गया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनकी शादी टूट गई और तलाक हो गया।

सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों ने हैदराबाद में शादी की थी। इसके बाद करीबन 14 सालों तक यह रिश्ता बना रहा और अंततः दोनों अलग हो गए। सानिया मिर्ज़ा के लिए यह समय काफी कठिन था लेकिन फैन्स का पूरा सपोर्ट रहा।

sania mirza

सानिया ने इस साल की फ्रेश शुरुआत की है, ऐसे में उनको भविष्य में अपनी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया और जवाब भी दिलचस्प आया है। सानिया से उनके ऊपर फिल्म बनने पर लीड रोल वाली हीरोइन का नाम बताने के लिए कहा गया और उनको दो नाम बताए।

Sania Mirza ने क्या कहा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सानिया का कहना है कि एक बायोपिक पर काम चल रहा है, बहुत से लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन मेरे पास हाल ही में कोई प्रस्ताव नहीं आया है, जब तक कि मेरे मैनेजर ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया हो।

Sania Mirza ने लिया नेता की पत्नी का नाम

कुछ साल पहले रितेश देशमुख और साजिद खान द्वारा होस्ट शो 'यादों की बारात' में सानिया से बायोपिक की हीरोइन के बारे में सवाल किया गया। उसमें उन्होंने परिणिति चोपड़ा का नाम लिया था। इस बार भी सानिया का वही जवाब है। उस समय सानिया ने दूसरा नाम दीपिका पादुकोण का लिया था। इस तरह सानिया की पहली पसंद यहाँ परिणिति चोपड़ा नज़र आई हैं। परिणिति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी हैं।

पहले भी बनी हैं स्पोर्ट्स बायोपिक

गौरतलब है कि खेल जगत के दिग्गजों पर भारत में पहले भी कई बायोपिक बनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह, मैरीकोम, मिताली राज, कपिल देव आदि के ऊपर फ़िल्में बनी हैं। भविष्य में सानिया मिर्ज़ा के ऊपर भी कोई फिल्म बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+