Sania Mirza: बेटे की खातिर फिर से एक हुए सानिया मिर्जा और शोएब मलिक! कुछ पल के लिए भूल गए तलाक का दर्द
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में होने का कारण उनके खेल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं, बल्कि उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बेटे इजहान मिर्जा मलिक ने 28 मार्च को अपना पहला रोजा रखा, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अवसर था। यह खास दिन हैदराबाद में उनके नाना-नानी के घर पर मनाया गया, जहां परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इस मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इमोशनल हुए सानिया और शोएब
इजहान के पहले रोजे पर उनके माता-पिता सानिया और शोएब ने अपनी खुशी जाहिर की। सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर इजहान की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अल्लाह हुमा बारिक।' वहीं, शोएब मलिक ने भी वही तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'पहला रोजा मुबारक मेरे छोटे से चैंप! बाबा को तुम पर बहुत गर्व है। अल्लाह तुम्हारा रोज़ा कबूल करे और तुम्हें हमेशा खुश रखे, एजू।'
परिवार के साथ इजहान का स्पेशल सेलिब्रेशन
सानिया की मां नसरीन मिर्जा ने भी इस खास मौके को परिवार के साथ मनाया। उन्होंने अपने पति इमरान मिर्जा और नाती-पोतों, इजहान और दुआ के साथ एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर शेयर की।

एक साथ आए सानिया और शोएब
हालांकि सानिया और शोएब अब अलग हो चुके हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए वे एक बार फिर सोशल मीडिया पर ही सही लेकिन बेटे के लिए एक जैसी तस्वीर के साथ पोस्ट करते नजर आए। इजहान के पहले रोजे के इस खास मौके पर दोनों ने अपनी पुरानी यादों और निजी मतभेदों को किनारे रख दिया।
सानिया की नई शुरुआत
फिलहाल, सानिया मिर्जा अपने परिवार के साथ हैदराबाद में ईद मना रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अपनी बहन अनम मिर्जा के 'रमजान एक्सपो डिस्ट्रिक्ट बाज़ार में भी शिरकत की, जहां उन्होंने अपने फैन्स से मुलाकात की।
शोएब की नई जिंदगी
वहीं, शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने बेटे इज़हान के साथ मजबूत बॉन्ड बनाए हुए हैं। दोनों ही अपने बच्चे की परवरिश में पूरा ध्यान दे रहे हैं और को-पेरेंटिंग को बखूबी निभा रहे हैं। इस खास मौके पर सानिया और शोएब की एकजुटता ने फैन्स को इमोशनल कर दिया और यह साबित कर दिया कि माता-पिता का प्यार किसी भी परिस्थिति से बड़ा होता है!












Click it and Unblock the Notifications