सानिया मिर्ज़ा और पीवी सिंधु में कौन है ज्यादा अमीर? नेटवर्थ के मामले में किसका पलड़ा भारी
Sania Mirza and PV Sindhu: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु हैदराबाद के उद्यमी वेंकट दत्ता साई से शादी करने वाली हैं। उदयपुर में उनकी शादी होगी। हैदराबाद से आने वाली सिंधु ने ओलंपिक में भारत का नाम रोशन किया है। मेडल विजेता इस खिलाड़ी के चाहने वाले बड़ी संख्या में हैं।
सिंधु की तरह हैदराबाद से ही एक और स्टार भारत को मिली थीं। उनका नाम सानिया मिर्जा है और टेनिस में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। दोनों प्लेयर्स ने अपने-अपने खेल में देश के लिए अच्छा काम किया है। गेम के कारण उनको सम्मान, पैसा सब कुछ मिला।

सवाल यह आता है कि इन दोनों में से अमीर कौन है। ज्यादा पैसा और दौलत किसके पास है। इस सवाल का उत्तर जानने के लिए तुलना जरूरी हो जाती है। दोनों स्टार प्लेयर्स की तुलना करने पर पता चल जाता है कि पैसे कमाने के मामले में किसका पलड़ा भारी रहा है।
सानिया मिर्जा की सम्पत्ति
रिपोर्ट्स की मानें, तो सानिया मिर्जा की कुल नेट वर्थ 216 करोड़ की है। इसमें कई गाड़ियाँ, घर, आदि चीजें शामिल हैं। विज्ञापन और ब्रांड से उनको ज्यादा कमाई होती है। इसके अलावा इन्स्टाग्राम प्रमोशन से उनकी कमाई का एक मोटा हिस्सा आता है। सानिया मिर्ज़ा के पास रेंज रोवर, पोर्श, जगुआर एक्सएफ, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई गाडियाँ हैं। वह दुबई स्पोर्ट्स की एम्बेसडर भी हैं।
पीवी सिंधु की सम्पत्ति
फ़ोर्ब्स के अनुसार सिंधु की कुल सम्पत्ति 50 से लेकर 60 करोड़ के बीच है। उनकी कमाई गेम, ब्रांड्स और निवेश के जरिये होती है। उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज की कुछ धांसू कारें भी हैं। एक कार उनको सचिन तेंदुलकर ने गिफ्ट की थी। आनन्द महिंद्रा की तरफ से सिंधु को थार गाड़ी गिफ्ट में मिली थी। वह मेबलिन, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, एशियन पेंट्स जैसे ब्रांड्स के लिए काम कर चुकी हैं।
सानिया का पलड़ा है भारी
सिंधु खेल के मामले में कम नहीं हैं और सानिया से आगे है क्योंकि उनके पास दो ओलंपिक पदक हैं लेकिन कमाई के मामले में वह सानिया से मात खा जाती हैं। इस मामले में सानिया मिर्ज़ा आगे हैं। सानिया मिर्ज़ा के गेम टेनिस में भी पैसा ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications