शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने लिया ये फैसला, इमोशनल होकर मांगने लगी माफी

Sania Mirza Hajj: सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों पूर्व टेनिस स्टार कपिल शर्मा के शो में नजर आईं। अब सानिया तलाक केबाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

सानिया ने बताया कि अब वो हज की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि काफी इंतजार करने के बाद उन्हें हज पर जाने का मौका मिला है।

Sania mirza

सानिया ने लिखा कि पवित्र यात्रा पर निकलने का अविश्वसनीय अवसर मिला है। मेरे प्यारे दोस्तों, मैं एक नए अनुभव की तैयारी कर रही हूं। मैं आप सभी से अपनी सभी गलतियों की माफी मांगती हूं।

सानिया ने आगे कहा कि मेरा दिल इस समय काफी भावुक और कृतज्ञता से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अल्लाह मेरी प्रार्थनाओं को स्वीकार कर मेरा मार्गदर्शन करेंगे। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि कृपया मुझे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। मैं जीवन की एक बेहद खास यात्रा पर निकल रही हूं।

सानिया ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान के रूप में एक अच्छा दिल और मजबूत ईमान के साथ वापस आऊंगी। बता दें कि बीते दिनों सानिया मिर्जा कपिल शर्मा शो में गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+