क्या सानिया मिर्जा ने इस पाकिस्तानी से कर ली है शादी? शोएब मलिक की वाइफ से है कनेक्शन, जानें सच्चाई

Sania Mirza, Latest News In Hindi: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। यह शोएब मलिक की तीसरी शादी थी। सबसे पहले साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से शएब मलिक ने शादी की थी। शोएब ने सानिया मिर्ज़ा से शादी करने से पहले आयशा को तलाक़ दे दिया था। लेकिन सानिया के साथ उनकी दूसरी शादी भी नहीं टिकी।

टूट गया शोएब सानिया का रिश्ता

शोएब मलिक ने साल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा से शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुई थी। लगाभग शादी के 14 साल बाद जनवरी 2024 में सानिया मिर्ज़ा के परिवार ने घोषणा की कि उन्होंने कुछ महीने पहले शोएब से तलाक ले लिया था। सानिया के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की।

Sania Mirza 1

क्या सानिया मिर्जा ने इस पाकिस्तानी से कर ली है शादी?

शोएब मलिक से पहले सना जावेद ने पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी, लेकिन दुर्भाग्य से यह शादी समय की कसौटी पर खरी नहीं उतरी और तलाक हो गया। सना जावेद के बाद अब उमैर जसवाल ने दूसरी बार शादी कर ली है। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए की। उमैर जसवाल के इस खबर को शेयर करते ही सानिया मिर्जा ट्रेंड होने लगी। कुछ फैंस उमैर जसवाल की दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा को बता रहे हैं।

वायरल दावे की क्या है सच्चाई

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर की जा रही बातें पूरी तरह से अफवाह है। उमैर ने फैंस को अब तक नहीं बताया कि उनकी दूसरी बेगम कौन है। ऐसे में फैंस उनकी नई बेगम के बारे में जानने को बेताब लग रहे हैं। उमैर जसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपका भगवान आपको देगा और आपको संतुष्ट करेगा। बता दें कि सानिया मिर्जा इन दिनों अपने बेटे के साथ अपने जीवन को खुशहाल तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+