कब, कहां होगा रोजर फेडरर का अंतिम प्रोफेशनल टेनिस मैच, कैसे देखें ये मुकाबला

नई दिल्ली, 23 सितंबर: 20 बार के बड़े सिंगल्स चैंपियन रोजर फेडरर शुक्रवार (23 सितंबर) को अपना आखिरी पेशेवर टेनिस मैच खेलने के लिए तैयार हैं। स्विस दिग्गज ने अपने अंतिम टूर्नामेंट के रूप में लेवर कप को चुना है, जो लंदन के O2 एरिना में होने वाला है।

Roger Federer would tie with Rafael Nadal, How and where can you see his last match at Laver Cup

फेडरर ने हाल ही में घोषणा की थी वह लेवर कप के बाद कंपटीटिव टेनिस को अलविदा कह देंगे। इस कप में वह 22 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन राफेल नडाल के डबल्स इवेंट खेलने के लिए टीम बनाएंगे। फेडरर शायद ही सिंगल्स मुकाबले खेलेंगे। ये फेडरर का एक प्रोफेशनल के तौर पर अंतिम मैच है लेकिन वे भविष्य में प्रदर्शनी मुकाबलों के जरिए फिर से कोर्ट में खेलते दिख सकते हैं।

नडाल और फेडडर की जोड़ी

रोजर फेडरर डबल्स इवेंट में राफेल नडाल के साथ होंगे और यह जोड़ी जैक सॉक और फ्रांसेस टियाफो के खिलाफ खेलेगी।

कब, कहां होगा होगा मैच, कैसे देखें-

रोजर फेडरर का मैच शनिवार, 23 सितंबर को 1 AM के करीब ही शुरू होगा। रात के उस समय आप मैच को सोनी पर लाइव देख सकते हैं। आप रोजर फेडरर का आखिरी मैच SonyLIV पर मोबाइल में भी देख सकते हैं।

रोजर फेडरर का आखिरी मैच लंदन के O2 एरिना में होगा।

ये लेवर कप का पांचवां एडिशन है जहां पर तीन दिन में पांच सेशन देखने को मिलने वाले हैं। यूरोप के टॉप के 6 खिलाड़ी बाकी दुनिया के टॉप छह खिलाड़ियों के साथ कंपीट करेंगे। इस दौरान सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबले खेले जाएंगे।

लेवर कप में टीमें-

टीम यूरोप: नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, स्टेफानोस सितसिपास, कैस्पर रूड, रोजर फेडरर, एंडी मरे, माटेओ बेरेटिनी (वैकल्पिक), ब्योर्न बोर्ग (कप्तान), थॉमस एनक्विस्ट (उप-कप्तान)।

टीम वर्ल्ड: फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, टेलर फ्रिट्ज, डिएगो श्वार्ट्जमैन, एलेक्स डी मिनौर, फ्रांसिस टियाफो, जैक सॉक, टॉमी पॉल (वैकल्पिक), जॉन मैकेनरो (कप्तान), पैट्रिक मैकेनरो (उप-कप्तान)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+