राफेल नडाल ने सिंगल इवेंट्स में मचा दिया था तहलका, कोहली की नेट वर्थ से ज्यादा तो इनामी राशि जीत गए

Rafael Nadal: टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल ने डेविस कप में अपना अंतिम मैच खेलने के साथ हे इस गेम को अलविदा कह दिया। हालांकि उनके लिए अंतिम गेम निराश करने वाला था। राफेल नडाल को डेविस कप के क्वार्टर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। वह नीदरलैंड्स के वेंडी जैंड्सचल्प के सामने हार गई।

राफेल नडाल का करियर बड़ा सुनहरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में सिंगल गेम्स में तहलका मचाए रखे। साल 2007 में अपना करियर शुरू करने वाले नडाल ने 38 साल की उम्र में करियर को अलविदा कहा। उनके 18 सालों के करियर में कई उपलब्धियां जुड़ी हैं।

rafael nadal

सिंगल टाइटल में दबदबा

पिछले दो सालों में नडाल ने कोई टाइटल नहीं जीता। साल 2022 तक सिंगल इवेंट्स में राफेल नडाल का दबदबा देखने को मिला है। ऐसा कोई साल नहीं रहा जब उन्होंने जीत दर्ज नहीं की हो। सिंगल्स में उन्होंने अपने करियर में कुल 92 टाइटल हासिल किये, इस मामले में वह जोकोविच के बाद दूसरे नम्बर पर हैं।

डबल्स में क्या रही स्थिति

नडाल का फोकस सिंगल्स पर ही ज्यादा रहा और उन्होंने डबल्स में ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया। उन्होंने अपने करियर में कुल 11 डबल्स टाइटल जीते। डबल्स में नडाल ने साल 2016 में अंतिम बार टाइटल जीता था। इसके बाद उनके नाम इस कैटेगरी में कोई इवेंट नहीं रहा।

जीत-हार का क्या रहा आंकड़ा

राफेल नडाल ने अपने करियर में ज्यादा जीत ही देखी है, इसी वजह से उनको ऑल टाइम महानतम प्लेयर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने सभी तरह की कैटेगरी में कुल 1080 टाइटल जीते हैं। इसके अलावा उनके खाते में कुल 227 पराजय भी आई हैं।

लाल बजरी का बादशाह

फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और इस इवेंट में राफेल नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है क्योंकि फाइनल में उनका रिकॉर्ड 14-0 का है। ओवरऑल देखा जाए, तो फ्रेंच ओपन में वह सिर्फ 4 ही मैचों में पराजित हुए हैं।

इनामी राशि भी काफी जीती

अपने करियर के इतने सालों में नडाल ने इनामी राशि काफी जीती है। वह इनामी राशि से इतना धन हासिल कर चुके हैं कि कई खेलों के प्लेयर्स की मिलकर इतनी कुल नेट वर्थ नहीं होगी। राफेल नडाल ने इतने वर्षों में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धन राशि अवॉर्ड के रूप में जीती। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की नेटवर्थ 1100 करोड़ से थोड़ी कम मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+