"मैं जीना नहीं चाहता, मुझे फांसी दिलवा दो", बेटी राधिका यादव की हत्‍या के बाद पछता रहा पिता दिलीप यादव!

Tennis Player Radhika Yadav Case: गुरुग्राम से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर टेनिस प्‍लेयर राधिका यादव को कथित तौर पर उसके पिता ने गोली मार कर हत्‍या कर दी। बेटी की हत्‍या के आरोप में राधिका यादव के पिता दीपक यादव को पुलिस ने अरेस्‍ट कर 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिता दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की हत्‍या करने की जुर्म कबूल कर लिया है।

राधिका यादव की उसके पिता ने क्‍यों हत्‍या की उसको लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस सभी एंगल से इस केस की जांच में जुटी हुई हैं। बेटी की हत्‍या के बाद पिता दीपक यादव अपने किए पर पछता रहे हैं और अब जीना नहीं चाहते हैं, उन्‍होंने कहा "मुझे फांसी दिलवा दो।"

Radhika Yadav

राधिका यादव के ताऊ विजय यादव ने अपने भाई दिलीप यादव के द्वारा कही गई इस बात का खुलासा मीडिया के सामने किया है।

"मैं जीना नहीं चाहता हूं, मुझे फांसी दिलवा दो"

विजय यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम सबके लिए बहुत दुख की बात है। उन्‍होंने बताया, उस दिन मैं घर पर ही था, शोर सुनकर हम लोग भाई के घर पहुंचे तब मेरा भाई दीपक यादव वहीं खड़ा था, उसने हमें देखते ही कहा, "मुझसे कन्‍या वध हो गया है, मैं जीना नहीं चाहता हूं, मुझे फांसी दिलवा दो। उन्‍होंने बताया कि थाने में मेरे भाई ने कहा मेरी रिपोर्ट ऐसी बनाओ कि मुझे फांसी की सजा हो जाए।

क्‍या बेटी की कमाई खाने के पिता को मिल रहे थे ताने?

बता दें राधिका यादव की हत्‍या के बाद दावे किए जा रहे हैं कि राधिका रील्‍स बनाती थी और एकेडमी चलाकर कमाती थी, उसको लेकर उसके पिता को लोग बेटी की कमाई खाने का ताना देते थे। जिससे तंग आकर उसने अपनी बेटी पर गोली चलाकर हत्‍या कर दी। इन दावों पर राधिका यादव के ताऊ विजय यादव ने कहा ऐसी कोई बात नहीं थी कि मेरे भाई को ऐसे कोई ताने मिल रहे थे। अगर मेरा भाई सोने का चम्‍मच नहीं तो चांदी का चम्‍मच लेकर तो पैदा हुआ ही था। ये झूठ है कि वो बेटी की कमाई खा रहा था। अगर उसे ऐसे ताने मिले होते तो उसने इस बात कभी तो जिक्र किया होता। उन्‍होंने कहा हम कानूनी लड़ाई लड़ेगे ताकी इस केस में उसका कोई बच्‍चा ना फंसे।

राधिका यादव की हत्‍या के दिन क्‍या-क्‍या हुआ?

टेनिस प्‍लेयर राधिका यादव गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने घर में रहती थी। 25 वर्षीय राधिका 10 जुलाई को जब अपने घर में नाश्‍ता बना रही थी तभी उसके पिता दीपक यादव ने उस पर पीछे से गोलियां चलाकर हत्‍या कर दी। ये घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। पुलिस के सामने पिता दीपक यादव ने अपना जुर्म कबूल लिया है और पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया पूरा वाकया

राधिका के चाचा कुलदीप यादव भी उसी बिल्डिंग में नीचे के फ्लोर में रहते हैं। उन्‍होंने बताया कि तेज आवाज सुनकर वो अपने भाई के घर दौड़ कर पहुंचे तो उनकी भतीजी राधिका जमीन पर खून पर लतपथ पड़ी हुई थी और सामने के टेबल पर बंदूक पड़ी हुई। राधिका को वो और बेटा प्‍यूष तुरंत सेक्टर 56 स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+