Australia Open: ऑस्ट्रेलिया ओपन में नोवाक जोकोविच की धमाकेदार जीत, कार्लोस अल्कारेज को हराया

Australian Open quarterfinals: नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में धमाकेदाकर जीत दर्ज की। नोवाक जोकोविच ने मंगलवार रात को मेलबर्न पार्क में अल्काराज़ पर 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 की जीत के साथ 12वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला दूसरे वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज़ेवरेव से होगा।

रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश (Australian Open quarterfinals)

रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे जोकोविच ने 21 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया, जबकि वह अपनी बाईं जांघ पर भारी पट्टी बांधकर खेल रहे थे। इससे पहले उन्होंने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में 24वीं वरीयता प्राप्त जिरी लेहेका को 6-3, 6-4, 7-6(4) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।

Novak Djokovic 1

पहले सेट में मिली हार फिर दमदार वापसी

मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में जोकोविच ने पहले सेट में 4-6 से हार झेली, लेकिन फिर उन्होंने शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। नोवाक जोकोविच की इस जीत के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अल्काराज़ को मिली हार

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में 12वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दूसरी ओर अल्काराज़ पुरुष एकल इतिहास में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहे थे। युवाओं के वर्चस्व वाले इस टूर्नामेंट में, 21 वर्षीय अल्काराज़ 2008 में नोवाक जोकोविच (20) के बाद हार्ड-कोर्ट मेजर में सबसे कम उम्र के चैंपियन बन सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+