Dream11: भारत और इंग्लैंड मैच के लिए ऐसे बनाएं अपनी ड्रीम टीम, पैसे जीतने में मदद करेंगे ये 5 टिप्स!
Dream11 Tips And Tricks: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज बुधवार 22 जनवरी से होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इस सीरीज में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे। खिलाड़ियों के अलावा क्रिकेट फैंस भी इस सीरीज को लेकर बेहद उत्सुक हैं। क्रिकेट फैंस के पास इस सीरीज के जरिए अच्छी खासी कमाई करने का भी मौका है।
ड्रीम टीम बनाकर होगी कमाई (Dream11 Tips And Tricks)
हर मैच के दौरान कई फैंस फैंटेसी ऐप्स से पैसे कमाने का काम कर रहे हैं। ड्रीम इलेवन जैसी फैंटेसी ऐप पर आप अपनी टीम बना सकते हैं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक प्राप्त कर सकते हैं। फैंटेसी खेलों में सही खिलाड़ियों का चयन टीम की सही रणनीति बनाना और मैच की स्थितियों के आधार पर निर्णय लेना अहम होता है। आज हम आपक ऐसे ही कुछ जरूरी टिप्स शेयर कर रहे हैं।

ड्रीम टीम बनाने के लिए पहले करें ये काम
ड्रीम टीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको फोन में फैंटेसी ऐप्स ड्रीम 11 को डाउनलोड करना होगा। यहां आपको दोनों टीमों से खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। आपको अपनी टीम में कुल 11 खिलाड़ी चुनने होंगे, जिसमें बैट्समैन, बॉलर, ऑलराउंडर और विकेटकीपर होना चाहिए। ध्यान रखें कि आपके पास फैंटेसी पॉइंट्स की एक सीमा होती है, इसलिए खिलाड़ियों का चयन संतुलित तरीके से करें।
चुनिंदा मैच ही खेलें
ड्रीम11 पर सफलता पाने के लिए सही रणनीति और सूझबूझ की आवश्यकता होती है। सभी मैचों पर दांव लगाना जोखिमपूर्ण हो सकता है। सिर्फ उन्हीं मैचों में हिस्सा लें जहां आपको लगता है कि आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, या जहां आपकी रिसर्च के आधार पर आपका चयन सही हो।
इन बातों का रखें खास ख्याल
किसी भी मैच में दांव लगाने से पहले खिलाड़ियों की वर्तमान फार्म, पिच कंडीशन, और मौसम जैसी परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त करें। इस तरह आप अधिक सूझबूझ के साथ टीम बना सकते हैं। अपनी टीम में बैट्समेन, बॉलर और आलराउंडर्स का अच्छा संतुलन बनाए रखें। आलराउंडर खिलाड़ी दोनों बैटिंग और बॉलिंग से पॉइंट्स ला सकते हैं, जिससे आपके लिए ज्यादा अवसर बनते हैं।
पैसों का करें सही इस्तेमाल
हमेशा अपनी पूंजी को विभिन्न मैचों और टीमों में बांटकर रखें। एक ही मैच में ज्यादा पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है, और लगातार जीतने की कोई गारंटी नहीं होती। कैप्टन और वाइस कैप्टन का चयन टीम में सबसे महत्वपूर्ण होता है। सही खिलाड़ियों को कैप्टन और वाइस कैप्टन बना कर आप अपने पॉइंट्स को दोगुना और 1.5 गुना बढ़ा सकते हैं।
नोट- यदि कोई व्यक्ति ड्रीम 11 या अन्य ऐसी ऐप्स पर पैसा लगाता है, तो यह उसका व्यक्तिगत फैसला होता है। हम यहां केवल सुझाव दे रहे हैं और किसी को इसे खेलने के लिए प्रेरित या प्रमोट नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications