नाओमी ओसाका ने मेलबर्न टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से वापस लिया अपना नाम

Naomi Osaka withdraws from WTA tournament at Melbourne due to fatigue

नई दिल्लीः टेनिस की टॉप सीड खिलाड़ी नोओमी ओसाका ने वेरोनिका कुडरमेतोवा के खिलाफ अपने मेलबर्न समर सेट 1 डब्ल्यूटीए इवेंट सेमीफाइनल से हटने का फैसला किया है। उन्होंने शनिवार को इस हटने का कारण ये बताया है कि हाल के उनके खेल बहुत ज्यादा इंटेंस थे जिन्होंने उनकी काफी ऊर्जा ले ली है।

ओसाका ने टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक बयान में कहा, 'मुझे यहां मेलबर्न में खेलने में बहुत मजा आया। दुर्भाग्य से, मेरे पेट में चोट है जिसे मुझे आराम करने और ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार करने की आवश्यकता है।"

ओसाका ने बाद में ट्विटर पर जोड़ा, "आज के मैच से चोट के कारण हटने के लिए दुखी हूं। मेरे शरीर को एक के बाद एक गहन मैच खेलने से झटका लगा है। मैं आराम करने की कोशिश करूंगी और जल्द ही वापस मिलती हूं!"

ऑस्ट्रेलियन ओपन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता नोवाक जोकोविच के चलते पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर हॉट टॉपिक बन चुकी है। नोवाक ने कोविड वैक्सीन नहीं ली थी क्योंकि उनको विशेष मेडिकल छूट मिली हुई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि यह टेनिस खिलाड़ी वैध मेडिकल छूट को साबित नहीं कर पाया है जिसके चलते वे कोविड वैक्सीन से बच नहीं सकते। जोकोविच का वीजा भी कैंसिल हो गया। इस दौरान इंटरनेशनल लेवल पर जोकोविच का काफी सपोर्ट मिला है। फ्रांस ने तो दो कदम आगे बढ़कर यह कह दिया है कि वह जोकोविच को फ्रेंच ओपन में तब भी खिलाने के लिए तैयार होगा जब उन्होंने कोई वैक्सीन ना ली हो।

मेलबर्न समर सेट 1 डब्ल्यूटीए इवेंट की बात करें तो रविवार को कुदरमेतोवा का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप से होगा, जिन्होंने समर सेट 1 इवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में झेंग किनवेन को 6-3, 6-2 से हराया।

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जर्मन एंड्रिया पेटकोविच को 6-1 7-5 से हराया।

जापान की पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी ने मई में फ्रेंच ओपन से हटने के बाद से फॉर्म के लिए संघर्ष किया है। टूर्नामेंट के अधिकारियों के साथ भी उनका विवाद हुआ था, जिसका उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+