Sania Mirza ने फैंस के साथ शेयर किया खास VIDEO, पाकिस्तानी सिंगर के साथ दूसरी शादी की आई थी खबर

Sania Mirza, Instagram Video: पूर्व भारतीय महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा ने एक बार फिर किसी पाकिस्तानी शख्स से शादी कर ली है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक की मौजूदा पत्नी सना जावेद के एक्स हसबैंड हैं।

क्या सच में सानिया मिर्जा से हुई है शादी?

लेकिन क्या सच में ऐसा है तो आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। सना जावेद के पूर्व पति उमैर जसवाल ने हाल ही में अपने निकाह की तस्वीर शेयर की थी। उमैर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उन्हें आइवरी शेरवानी में दूल्हा बने देखा जा सकता है। उमैर फोटो में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन ये नजर नहीं आ रहा कि उनके सामने कौन है।

Sania Mirza 1

मोहम्मद शमी से भी जुड़ चुका है नाम

ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस सानिया मिर्जा का नाम लेने लगे। कुछ फैंस ने ऐसा दावा कर दिया कि उमैर जसवाल ने सानिया मिर्जा से शादी की है। हालांकि, इन दावों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। सानिया मिर्ज़ा एक मशहूर एथलीट हैं और उनके निजी मामलों से जुड़ी कोई भी खबर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ भी सानिया का नाम जोड़ा जा चुका है।

सानिया मिर्जा ने शेयर किया वीडियो

इन खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो दुबई का ल्यूसिया क्लिनिक का है। जहां पहुंचने की जानकारी उन्होंने एक बार फिर से अपनी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए फैंस को दी। यह क्लिनिक विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए है। सानिया मिर्जा यहां पहुंचकर बेहद खुश नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+