हजारों करोड़ की कमाई करने वाले नोवाक जोकोविच का टूटा सपना! नम आंखों के साथ फ्रेंच ओपन से ली विदाई

French Open 2025, Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने 6 जून यानी शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद भावुक अंदाज में रोलांड गैरोस के क्ले कोर्ट को छुआ। यह मैच लगभग 3 घंटे 16 मिनट तक चला, जिसमें जोकोविच को सीधे सेटों में 4-6, 5-7, 6-7 (3) से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद जोकोविच ने अपनी हार स्वीकार की और कोर्ट को छूकर फ्रेंच ओपन से विदाई ली।

हार के बाद भावुक हो गए जोकोविच (French Open 2025, Novak Djokovic)

जोकोविच के इमोशन को देखकर ऐसी चर्चाएं तेज हो गई है कि यह उनका फ्रेंच ओपन में आखिरी मैच हो सकता है। जोकोविच ने कहा कि अगर यह उनका आखिरी मैच था, तो यह उनके लिए एक बहुत खास अनुभव था। उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि रोलांड गैरोस का माहौल और फैंस को देखना बेहद अद्भुत था। उन्होंने यह भी माना कि वे अभी भी खेलना चाहते हैं, लेकिन अगले साल फ्रेंच ओपन में लौटने को लेकर अनिश्चितता है।

Novak Djokovic 1

जोकोविच ने बताया आगे का प्लान

जोकोविच ने कहा कि क्या मैं अगले 12 महीने में वापसी कर पाऊंगा, मुझे यकीन नहीं है। सर्बियाई खिलाड़ी ने आगे कहा कि उनका ध्यान अब विंबलडन और यूएस ओपन पर है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया लौटने की भी संभावना जताई। अगर यह सच में उनका आखिरी रोलांड गैरोस रहा तो वह तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन के रूप में 101-17 के शानदार रिकॉर्ड के साथ विदा होंगे।

इस हार के बाद जोकोविच की भावनाएं साफ झलक रही थीं, जिन्होंने अपनी भावना और सम्मान दोनों को दिखाते हुए कोर्ट को छुआ। नोवाक जोकोविच ने टेनिस की दुनिया में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और कई बड़े टूर्नामेंट में अपने नाम किए हैं। अपनी शानदार खेल क्षमता और मेहनत के कारण उन्हें कई लोग सबसे महान टेनिस खिलाड़ी मानते हैं।

हजारों करोड़ के हैं मालिक

हालांकि, इतने बड़े करियर और दौलत के बाद भी जोकोविच ने एक महल या आलीशान घर की बजाय अपने जन्मस्थान बेलग्रेड में एक साधारण पेंटहाउस को अपनी रिटायरमेंट का घर चुना है। यह पेंटहाउस तीन बाथरूम, एक बड़ा लिविंग रूम, एक निजी स्विमिंग पूल और डेन्यूब नदी का खूबसूरत नजारा देने का काम करता है। यहां से जोकोविच अपने परिवार और पुराने दिनों की यादों के बीच आराम करेंगे। उनके पास मोंटे कार्लो और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी संपत्तियां हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने गृहनगर से जुड़ा रहना पसंद किया। बेलग्रेड में उनके नाम पर एक टेनिस सेंटर भी है, जो स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खास जगह है। नोवाक जोकोविच की मौजूदा कुल नेटवर्थ को लेकर बात की जाए तो वह 240 मिलियन यूएस डॉलर के करीब बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+