सानिया मिर्ज़ा के बेटे को फिल्म साइन का कितना अमाउंट मिला? जानकर हो जाएंगे हैरान

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा अपने खेल के अलावा अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। दुबई में रहने वाली सानिया मिर्ज़ा के भारत में भी कई दोस्त हैं और उनमें क्रिकेटर्स और बॉलीवुड से कई बड़े नाम हैं। सानिया मिर्ज़ा भारत आईं, तो एक मजेदार खुलासा किया है, जो अब तक किसी को पता नहीं था।

शोएब मलिक से तलाक के बाद वह दुबई में रहती हैं लेकिन कई मौकों पर भारत में भी आती रहती हैं। अपने बेटे से जुड़ी एक चीज सानिया ने शेयर की है। सानिया के बेटे इजहान को बॉलीवुड में साइन करने से जुड़ी जानकारी उन्होंने बताई है, तो पहले कभी सामने नहीं आई।

sania mirza

दरअसल वह अपने बेटे इजहान के साथ मुंबई में अपनी बेस्ट फ्रेंड और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के घर पर गई थीं। वहां सानिया ने कुकिंग भी की और बाद में अपने बेटे को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे फराह ने इजहान को छोटी उम्र में ही फिल्म साइन के लिए अमाउंट दे दिया।

सानिया ने बताया कि इजहान को 10 रुपये का नोट देते हुए फराह ने साइन करने की बात कही और बोलीं कि यह इस बच्चे का साइनिंग अमाउंट है और मैं ही इसे फिल्मों में लॉन्च करने वाली हूँ। फराह खान के यूट्यूब चैनल पर यह पूरी बातचीत देखी जा सकती है। इस दौरान सानिया की बहन अनम मिर्ज़ा भी वहां मौजूद थीं।

Sania Mirza का खुलासा

हालांकि फराह खान ने कहा कि 100 रुपये का नोट तो बोलना था, इस पर सानिया ने कहा कि नहीं वह 10 रुपये का नोट था इसलिए मैं झूठ नहीं बोल सकती। व्लॉग में काफी बातें दोनो तरफ से होती हैं। फराह खान सानिया के बेटे को एक गिफ्ट भी देती हैं। इसके अलावा एक फुटबॉल भी उसको देती हैं और कहती हैं कि यह फुटबॉलर ही बनेगा।

Sania Mirza ने किया पोस्ट

सानिया मिर्ज़ा ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इस व्लॉग के बारे में जानकारी दी है। फैन्स ने भी इस वीडियो को ख़ासा पसंद किया है और कुछ ही घटों में लाखों लोग इसे देख चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+