ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 का खिताब जीतने वालीं सबालेंका हैं हॉटनेस का तड़का, शारापोवा से होती है तुलना
एरिना सबालेंका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला सिंगल्स फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को हराया था।
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में महिला सिंगल्स का खिताब बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने अपने नाम किया है। शनिवार को खिताबी मुकाबले में सबालेंका ने कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में 2-1 से मात दी थी। तीन सेट में से सबालेंका ने 2 जीते थे तो वहीं रायबाकिना ने एक सेट जीता था। ऑस्ट्रेलियन ओपन का चैंपियन बनने के बाद एरिना सबालेंका की चर्चा हर तरफ हो रही है। सबालेंका अपने गेम को लेकर तो चर्चा का विषय रहती ही हैं बल्कि वो अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

सोशल मीडिया पर छाईं सबालेंका
चैंपियन का खिताब जीतने के बाद सबालेंका सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एरिना सबालेंका की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना मारिया शारापोवा से की जा रही है। फैंस का कहना है कि खूबसूरती के मामले में सबालेंका शारियापोवा से कम नहीं हैं। खुद सबालेंका का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट और सेक्सी फोटोज से भरा हुआ है।

इंस्टा पर 4.5 लाख से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
जानकारी के मुताबिक, 24 साल की सबालेंका को घूमने-फिरने का काफी शौक है। जब भी उन्हें टेनिस से ब्रेक मिलता है तो वो कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल जाती हैं और फिर वो अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत जाने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया लवर सबालेंका अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल फोटोज शेयर करती हैं। साथ ही उन्हें रील्स बनाने का भी शौक है। उनके इंस्टा अकाउंट को 4.5 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

सबालेंका के पिता थे हॉकी प्लेयर
एरिना सबालेंका को लेकर बताया जाता है कि उनका जन्म बेलारूस के मिंस्क में हुआ था और उनके पिता हॉकी के खिलाड़ी थे। अपने पिता की ही सीख पर उन्होंने टेनिस खेलना शुरू किया था। सबालेंका ने एक इंटरव्यू में बताया है कि एक दिन वो अपने पिता के साथ कार में कहीं जा रही थीं और रास्ते में उन्होंने टेनिस कोर्ट देखा। पिता उन्हें कोर्ट ले गए और उन्हें खेलना पसंद आया। यहीं से उनका टेनिक का सफर शुरू हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications