Australian Open 2022: 21वां ग्रेंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले पुरुष बने राफेल नडाल
मेलबर्न, 30 जनवरी: राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के कड़े फाइनल मुकाबले में डेनिल मेदवेदेव को हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रेंड स्लेम जीत लिया है। इसके साथ ही नडाल रिकॉर्ड ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं क्योंकि उनके समकक्ष महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की तरह 20 ग्रेंड स्लैम हासिल कर चुके हैं। यह मुकाबला काफी रोमांचक चला और पहला सेट नडाल को गंवाना पड़ा और ये ध्यान देने वाली बात है कि नडाल हार्ड कोर्ट में पहला सेट हारने के बाद कभी भी ग्रैंड स्लेम जीत नहीं पाए थे लेकिन इस बार उन्होंने इतिहास बदल दिया।

राफेल नडाल ने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में डेनियल मेदवेदेव को 2-6,6-7,6-4,6-4,7-5 से हराकर अपना दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। 2012 में नोवाक जोकोविच ने नडाल को 5 घंटे 53 मिनट में पांच सेटों में हराया था। उसके बाद यह दूसरा सबसे लंबा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल था।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में स्टीव वॉ ने ऐसा मुंह बनाकर खाई आइसक्रीम, हर जगह उड़ा मजाक
मेदवेदेव ने गेम 5 और 7 में नडाल को ब्रेक किया और अंत में 42 मिनट में पहला सेट 6-2 से हासिल किया। शुरुआती समय में मेदवेदेव अपनी सर्विस और बेसलाइन पर मजबूत दिख रहे हैं। दूसरे सेट की शुरुआत नडाल के लिए बेहतर थी क्योंकि उन्होंने चौथे गेम में एक ब्रेक पॉइंट जीता था। फिर, मेदवेदेव ने गेम 7 में वापसी की और 5-5 से बराबरी कर ली। आखिरकार, 84 मिनट और एक टाई-ब्रेकर के बाद, मेदवेदेव ने इस सेट को भी 7-6 से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली।
अब मेदवेदेव को केवल एक सेट और जीतना था लेकिन नडाल मजबूत वापसी करते हुए 64 मिनट में तीसरा सेट 6-4 से जीतकर मैच को 1-2 कर दिया। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने चौथे सेट में मेदवेदेव को तीसरे गेम ब्रेक किया। नडाल ने बाद में वापसी की और अंतत: चौथा सेट 62 मिनट में 6-4 से जीतकर निर्णायक 5वें सेट की ओर गेम को पहुंचा दिया।
नडाल ने अंतिम सेट के गेम 5 में मेदवेदेव की सर्विस को तोड़कर खेल को आगे बढ़ाया। स्पैनिश दिग्गज ने एक बार फिर विपक्षी को ब्रेक किया और अंततः मैच जीतने के लिए पकड़ बना ली।












Click it and Unblock the Notifications