ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में स्टीव वॉ ने ऐसा मुंह बनाकर खाई आइसक्रीम, हर जगह उड़ा मजाक
नई दिल्लीः खिलाड़ियों की जिंदगी शान-शौकत से भरी होती है। वे मेहनत करते हैं और कई गुना ज्यादा पैसा कमाते हैं। वे देश का नाम रोशन करते हैं और कई गुना ज्यादा उनका नाम दुनिया में जगमग करता है। खिलाड़ी आमतौर पर मौज में रहते हैं लेकिन पब्लिक लाइफ उनकी भी खराब होती है। उनके पास खुलकर सांस लेने की आजादी कम होती है। जब खिलाड़ी बिल्कुल ही कामकाज में जीरो साबित हो जाए तो वह आम लोगों के बीच आम बनकर चैन ले सकता है। वर्ना बुढ़ापे तक खिलाड़ी कैमरों की नजरों में रहता है। कैमरे की पकड़ में आना बड़ी बात नहीं है, कैमरों का काम यही है लेकिन दिक्कत तब आती है लोग आप पर रिएक्ट करने लगते हैं।

स्टीव वॉ ने भी क्या आइसक्रीम खाई-
सोशल मीडिया के तमाशे के युग में स्टीव वॉ इस बार ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पूर्व दिग्गज होने की कीमत चुकाई है। वॉ ऑस्ट्रेलियन ओपन में बच्चों की तरह से आइसक्रीम चाटते हुए देखे गए। इसमें दिक्कत तो कुछ नहीं थी लेकिन कैमरा ऐसा फोकस हुआ कि यह पूर्व कंगारू कप्तान झेंपता नजर आया। होंठ आइसक्रीम में लग चुके थे, वॉ समझ चुके थे कैमरे ने काम कर दिया। बस फिर क्या था, राफेद नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच चल रहा फाइनल मुकाबला छोटे से हल्के फुल्के क्षण का मजा ले गया। सोशल मीडिया पर स्टीव का तमाशा बना है। कुछ खिलाड़ी गंभीर प्रवृति के होते हैं। यही आइसक्रीम गेल खा रहे होते तो मामला कूल बन जाता पर स्टीव वॉ सिर्फ एक मजाक बने। वो आइसक्रीम खाते हुए झेंप ही ऐसे रहे थे।
आइसक्रीम ले ली, पर शर्म नहीं छोड़ सके-
2004 से क्रिकेट से रिटायर हुए वॉ रिजर्व इंसान हैं, लोगों में घुलते नहीं हैं। क्रिकेट के दिनों में वे घुन्ने टाइप के इंसान थे, बोलते कम थे पर विपक्षी को चुभने वाली बातें ज्यादा करते थे। हेकड़ी में रहने वाले वॉ टिपिकल कंगारू थे। अब आइसक्रीम जैसी छोटी चीज उनके लिए परेशानी का सबब बन गई।
जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई, ट्विटर यूजर्स ने इस घटना पर कुछ भद्दे कमेंट्स पोस्ट करने शुरू कर दिए। अमेरिकी अभिनेता और कॉमेडियन, एंथनी क्लार्क ने क्लिप को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से साझा किया। क्लार्क ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "स्टीव वॉ को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में आइसक्रीम खाते हुए देखा।"

कमेंट वायरल हो चुके हैं-
इस क्लिप पर कमेंट वायरल हो गए हैं और लोगों ने यह भी गुजारिश की है की बेचारे स्टीव वॉ को शांति से आइसक्रीम खाने दो। कुछ तो इज्जत करो।
मैच की बात करें तो राफेद नडाल अपना 21 ग्रेंड स्लैम लेने के लिए मेहनत कर रहे हैं। नडाल चोटों से जूझते रहे और उनका चेहरा भी बेहद बुढ़ापे की झलक देता है। उनका मुकाबला मेदवेदेव बहुत शानदार ढंग से कर रहे हैं। पहला सेट नडाल को गंवाना पड़ा और ये ध्यान देने वाली बात है कि नडाल हार्ड कोर्ट में पहला सेट हारने के बाद कभी भी ग्रैंड स्लेम जीत नहीं पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications