21 साल की कोको ने RCB को पछाड़ा, फ्रेंच ओपन में चैम्पियन बन जीती इतने करोड़ की इनामी राशि

Coco Gauff Prize Money: फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स में अमेरिका की कोको गॉफ ने इतिहास रचने का काम किया है। 21 साल की इस महिला ने टाइटल अपने नाम करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया और रातोंरात लाइमलाइट में आ गईं। बेलारूस की साबलेंका खिताबी जीत से चूक गईं।

अब हर जगह सिर्फ कोको गॉफ की बातें ही हो रही हैं, होना भी चाहिए क्योंकि उन्होंने काम ही कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं या कॉलेज का रुख करते हैं, उस उम्र में कोको गॉफ ने ग्रैंड स्लेम जीतकर बड़ा कारनामा कर दिया।

coco gauff

महिला कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में गॉफ को पहले सेट में कड़ी टक्कर मिली, इसे 7-6 से बेलारूस की प्लेयर ने जीत लिया। इसके बाद गॉफ ने तगड़ी वापसी करते हुए धमाका कर दिया। गॉफ ने अगले दोनों सेटों ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 6-2 और 6-4 से जीत दर्ज कर ली।

महिला सिंगल्स में इतनी कम उम्र में जीत दर्ज करने का कीर्तिमान बनाने के अलावा उनको इनाम के तौर पर मिली धन राशि और भी ज्यादा हैरान करने वाली है। एक ही इवेंट में गॉफ मालामाल हो गई हैं और एक बड़ी धन राशि इनाम के तौर पर लेकर चली गईं।

Coco Gauff ने आरसीबी को पछाड़ा

हाल ही में भारत में क्रिकेट लीग आईपीएल के दौरान आरसीबी ने खिताबी जीत दर्ज की थी। इसमें जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी को 20 करोड़ की धन राशि बतौर इनाम दी गई थी। यह बड़ा अमाउंट है लेकिन कोको गॉफ ने आरसीबी को भी पीछे छोड़ दिया है।

Coco Gauff ने जीते इतने करोड़

इनाम के तौर पर गॉफ को एक चमचमाती हुई ट्रॉफी मिलने के साथ ही करीबन 25 करोड़ रुपये की धन राशि भी मिली है, जो आरसीबी के विनिंग अमाउंट से कहीं ज्यादा है। साबलेंका का सपना टूट गया लेकिन उनको भी 12 करोड़ से ज्यादा धन राशि इस टूर्नामेंट से मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+