'काश, 14 साल पहले दोस्तों की मान ली होती यह बात तो..., शोएब मलिक से शादी कर अब पछता रहीं सानिया मिर्जा!
Sania Mirza News: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर सबको चौंका दिया है। जैसे ही शोएब मलिक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, सानिया की बहन अनम मिर्जा ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोनों का तलाक कुछ महीने पहले हो गया था।
अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि सानिया मिर्जा के दोस्तों और करीबियों उन्हें 14 साल पहले शोएब मलिक से शादी ना करने की सलाह दी थी। अब सानिया मिर्जा शोएब मलिक से शादी के बाद पछता रही हैं।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक की सना जावेद से तीसरी शादी है। अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने शादी की थी। इससे पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी।
शोएब और सानिया की शादी उस वक्त काफी चर्चाओं में थीं। सानिया ने भी सोहराब मिर्जा से इंगेजमेंट तोड़कर शोएब से शादी की थी। शोएब और सानिया का एक बेटा है जिसका नाम इजहान है।
शोएब मलिक से शादी के लिए सानिया के दोस्तों ने किया था मना!
रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक से शादी करने की बात को लेकर सानिया मिर्जा के दोस्त और करीबी इसके पक्ष में नहीं थे। सानिया ने सबके खिलाफ जाकर शादी की थी पर अब उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा है। इस बात का खुलासा पाकिस्तानी पत्रकार नईम हनीफ ने किया था।
पाकिस्तानी पत्रकार नईम हनीफ खान ने बताया कि शोएब और सना की शादी के बाद उन्होंने सानिया मिर्जा से फोन पर बात की थी। सानिया से क्या बात हुई? इस बारे में पूछे जाने पर नईम हनीफ ने कहा, ''सानिया ने मुझसे कहा कि, वह बहुत दुखी हैं। सानिया ने कहा कि दुख बहुत है कि 14 साल पहले मैंने अपने दोस्तों और करीबियों की बात नहीं मानी। मुझे उसपर गौर करना चाहिएथा। अपने दोस्तों की राय मान लेनी चाहिए थी। उसपर गौर करना चाहिए था। जो मुझे रोकते थे...उनकी बात सुननी चाहिए थी।''
शोएब मलिक की तीसरी शादी से परिवार भी खुश नहीं!
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब मलिक और सना जावेद की शादी से उनका परिवार भी खुश नहीं है। नईम हनीफ ने दावा किया है कि शोएब मलिक की शादी में उनकी मां, बहन और जीजा कोई नहीं गया था। रिपोर्ट के मुताबिक सानिया को शोएब के परिवार से कोई दिक्कत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications