शोएब मलिक की तीसरी शादी से क्या उनके घरवाले हैं नाराज? निकाह में नहीं शामिल हुए परिवार वाले, अब खुली ये बात
Shoaib Malik Sania Mirza: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी बार शादी की है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होने के बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह किया है।
जहां शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खुशी भरी तस्वीरें शेयर कीं। वहीं द पाकिस्तानी डेली की एक रिपोर्ट में कई ऐसी बातों को जिक्र किया गया है, जिससे लोग हैरान हैं। हालांकि सानिया मिर्जा के परिवार वालों ने पुष्टि की है कि दोनों का तलाक कई महीने पहले हो चुका है।

शोएब मलिक की तीसरी शादी से उनके घर वाले भी हैं नाराज!
द पाकिस्तानी डेली की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐसा लग रहा है कि शोएब की तीसरी शादी से उनका परिवार खुश नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी में शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
रिपोर्ट में शोएब मलिक की बहनों के हवाले से लिखा गया है कि वे सानिया और शोएब के तलाक से चिंता में हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सानिया शोएब की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं।
शोएब मलिक की थी ये तीसरी शादी, जानिए कौन हैं नई पत्नी?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है। सानिया मिर्जा से शादी करने के लिए शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दे दिया था। आयशा सिद्दीकी हैदराबाद की रहने वाली थीं और पेशे एक टीचर थीं।
शोएब और सानिया की शादी अप्रैल 2010 में हैदराबाद में हुई थी और वे दुबई में रहते थे। 2018 में शोएब और सानिया का बेटा हुआ था। जो अभी पांच साल का है और सानिया के साथ भारत में रहता है।
शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद पाकिस्तान के कई हिट ड्रामा सीरियल में काम कर चुकी हैं। सना जावेद ने पाकिस्तानी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2020 में कोरोनो वायरस महामारी के बीच एक सिंपल समारोह में गायक उमैर जयसवाल से शादी की थी। लेकिन, दो महीने पहले ही उनके तलाक की खबरें सामने आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications