रोडवेज बस से टकराई ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की कार, पानीपत में हुआ कार एक्सीडेंट
नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक्स में पिछले साल भारत के लिये एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडेल जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की कार का ऐक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा पानीपत में हरियाणा रोडवेज की बस के साथ 6 मई को हुआ, हालांकि अच्छी बात यह थी कि कार में यह दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं था। नीरज चोपड़ा जुलाई से अगस्त के बीच खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिये फिलहाल भारत से बाहर गये हुए हैं। नीरज चोपड़ा की जिस कार का एक्सिडेंट हुआ है उसमें उनके चाचा सवार थे।

हादसे के दौरान किसी को गंभीर चोट लगने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जबकि एक्सयूवी 700 कार में सवार नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा समेत कुछ लोगों को मामूली खरोंच की बात जरूर देखने को मिली है। उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा की कार और हरियाणा रोडवेज की बस के बीच टक्कर जीटी रोड पर मिनी सचिवालय के सामने हुई, दोनों गाड़ियां धीमी रफ्तार से थी जिसके चलते किसी को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
और पढ़ें: 5 खिलाड़ी जिनका T20 विश्वकप 2022 में खेलना हुआ मुश्किल, IPL 2022 में हुए फ्लॉप

नहीं लगी किसी को गंभीर चोट
स्पोर्टस तक से बात करते हुए नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने एक्सिडेंट को लेकर पुष्टि की है और बताया है कि कार के पीछे के हिस्से में कुछ खरोंच आई है। उनके चाचा के अनुसार जब वो लोग पानीपत से वापस आ रहे थे तभी एक रोडवेस बस ने उनकी कार को हल्के से दबा दिया, हादसा गंभीर नहीं होने के चलते बस ड्राइवर और कंडक्टर के माफी मांगने से ही इसे रफा दफा कर दिया गया।

महिंद्रा से गिफ्ट में मिली कार का हुआ एक्सीडेंट
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा की जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है वह कार उन्हें महिंद्रा की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में देश के लिये गोल्ड मेडेल जीतने पर तोहफे के रूप में दी गई थी। इस कार पर उनके थ्रो फेंकने का डिजाइन बना हुआ है तो वहीं पर जिस दूरी के साथ उन्होंने गोल्ड मेडेल जीता था वह भी इस पर अंकित है। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो फेंक कर पदक अपने नाम किया था और यह कार उनकी उपलब्धि को दर्शाती है।

अभी तुर्की में अभ्यास कर रहे हैं नीरज
आपको बता दें कि एक्सीडेंट के समय नीरज कार में नहीं थे, वह फिलहाल तुर्की के अंताल्या में ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरेना में अभ्यास कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा अगले 14 दिनों तक अपने कोच डॉक्टर क्लाउस बर्तोनितेज मार्च के साथ तुर्की में ही रहेंगे और आने वाले समय में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी करते नजर आयेंगे। स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टारगेट ओलिंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत नीरज चोपड़ा को तुर्की में रहकार अभ्यास करने के लिये साढ़े पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है, इसके तहत चोपड़ा और उनके कोच के रहने, यात्रा, खान पान और चिकित्सा बीमा का खर्च साई की ओर से दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications