क्या है यशवीर सिंह की जाति? राजपूत या जाट? नीरज चोपड़ा के साथ मेडल जीत कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास

​Yash Vir Singh Caste: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स के लिए पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल बेहद यादगार साबित हुआ। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलने उतरे यशवीर ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर पर्सनल बेस्ट बनाया और भारत को डबल पोडियम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 89.75 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।

Yash Vir Singh Caste

कौन हैं यशवीर सिंह?

यशवीर सिंह भारत के उभरते हुए जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका जन्म 22 अक्टूबर 2001 को हरियाणा में हुआ था, पापा रेलवे में थे इसलिए वह जयपुर आ गए। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने लगातार अपनी पहचान मजबूत की है।

उन्होंने 2022 में पहली बार 80 मीटर से ज्यादा दूरी तक भाला फेंककर सबका ध्यान खींचा था। इसी दौरान उन्होंने इंडियन अंडर-20 फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था, जिससे उन्हें भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देखा जाने लगा। शुरुआत उन्होंने बांस का भाला फेंकते हुए की थी लेकिन पिता राय सिंह ने सपोर्ट किया, क्योंकि वह खुद नेशनल लेवल जैलेविन प्लेयर थे।

क्या है यशवीर सिंह की जाति

यशवीर सिंह की तरफ से अपनी जाति को लेकर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। सार्वजनिक रूप से भी उनकी जाति को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वह राजपूत या जाट जाति में से हो सकते हैं। राजस्थान में अपने नाम के पीछे सिंह लगाने की प्रथा राजपूतों में है। हालांकि हरियाणा में राजपूत और जाट दोनों में ऐसा होता है। इस वजह से यशवीर की जाति के बारे में स्पष्ट कुछ भी नहीं है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में यादगार डेब्यू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले ही यशवीर ने शानदार लय दिखाई थी। क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने नीरज चोपड़ा और रोहित यादव के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में शुरुआत सामान्य रही, लेकिन आखिरी थ्रो में उन्होंने 85.41 मीटर का शानदार प्रयास कर कांस्य पदक जीत लिया। यह उनके करियर का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मेडल भी बन गया।

नीरज के साथ पोडियम पर खड़े होने का सपना हुआ पूरा

यशवीर सिंह के लिए यह पल इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने भारत के सबसे सफल जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ एक ही पोडियम साझा किया। नीरज ने सिल्वर और यशवीर ने ब्रॉन्ज जीतकर भारतीय जैवलिन की नई ताकत दुनिया के सामने दिखाई। यह न सिर्फ भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि रही, बल्कि यह भी साबित हुआ कि नीरज के बाद भारत के पास जैवलिन में नई पीढ़ी तैयार हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+