रेसलिंग जगत में पसरा सन्नाटा, दिग्गज रेसलर का हुआ निधन, WWE ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
Hulk Hogan Dies: रेसलिंग जगत से एक बुरी खबर सामने आई है, WWE हॉल ऑफ़ फेम हल्क होगन का निधन हो गया है, वह 71 वर्ष के थे और उनके निधन की पुष्टि मैनेजर ने की। इसके अलावा WWE ने भी सोशल मीडिया पर आकर एक संदेश पोस्ट किया। वह 80 के दशक में धांसू रेसलर हुआ करते थे। वह फ्लोरिडा स्थित घर में मृत पाए गए, बताया जा रहा है कि उनको कार्डिएक अरेस्ट हुआ था।
WWE ने होगन के लिए लिखा कि यह जानकर बेहद दुख हुआ कि WWE हॉल ऑफ फेम हल्क होगन का निधन हो गया है। पॉप कल्चर की दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक, होगन ने 1980 के दशक में WWE को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। WWE होगन के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

होगन ने कितनी शादियां?
होगन ने 18 दिसंबर 1983 को लिंडा क्लेरिज से शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम ब्रुक और बेटे का नाम निक है। लिंडा ने तलाक के लिए अर्जी देकर कहा कि होगन का किसी और के साथ अफेयर है, दोनों का तलाक हो गया, बाद में होगन ने दूसरी शादी की।
15 साल पहले ही 2015 में होगन ने दूसरी शादी की, उस समय उनकी उम्र 56 वर्ष थी। दिसंबर 2010 में जेनिफर मैकडेनियल से उन्होंने शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। होगन ने 2022 में सोशल मीडिया के ज़रिए बताया कि उनका और जेनिफर का तलाक हो चुका है।
इसके बाद होगन ने तीसरी शादी भी कर ली, उन्होंने सितम्बर 2023 में योग ट्रेनर, स्काई डेली से शादी की, एक वेडिंग रिसेप्शन के दौरान उन्होंने स्काई डेली को प्रपोज किया था। स्काई ने भी इसे स्वीकार कर लिया और बाद में दोनों एक-दूसरे के हो गए लेकिन शादी के दो साल से भी कम समय में होगन हमेशा के लिए डेली को छोड़ गए।
हल्क होगन की नेटवर्थ
2025 में हल्क होगन की नेट वर्थ लगभग 25 मिलियन डॉलर (करीब ₹207 करोड़) आंकी गई थी। उन्होंने यह संपत्ति रेसलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों में अभिनय, बिज़नेस वेंचर्स आदि सोर्स से कमाई थी।












Click it and Unblock the Notifications