Women's World Boxing Championship: स्वीटी बूरा ने चीन की बॉक्सर को धूल चटाकर जीता गोल्ड

Women's World Boxing Championship में भारत के लिए दोनों फाइनल मुकाबले आज शानदार रहे, दोनों में ही गोल्ड मेडल आये।

Sweety Boora

Women's World Boxing Championship: महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा है। नीतू घांघस के बाद स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। स्वीटी बूरा ने 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में यह स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मुकाबले में स्वीटी ने शुरुआत से बढ़त बनाई लेकिन अंतिम राउंड के बाद मैच रिव्यू में गया। उसमें भी स्वीटी आगे रहीं और चीन की मुक्केबाज को हार का सामना करते हुए रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

स्वीटी ने चीन की लीना वांग के खिलाफ पहले राउंड में बढ़त हासिल कर ली। वह 3-2 से आगे रहीं। इसके बाद दूसरे राउंड में भी यही स्कोर रहा। अंतिम राउंड के बाद चीन की तरफ से मामला रिव्यू में लेकर जाया गया लेकिन स्वीटी स्कोरकार्ड में आगे रहीं और 4-3 से मुकाबला जीतकर 20 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। खुद से 5 साल बड़ी लीना को हराकर स्वीटी ने अपना सपना पूरा कर लिया।

पिछले साल भी स्वीटी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। वह 2022 की एशियाई चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं। साल 2014 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वीटी ने रजत पदक जीता था। इसके बाद अब उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया। भारत के लिए नीतू घांघस और स्वीटी बूरा के मुकाबले आज थे और दोनों ने ही स्वर्ण पदक हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+