Women's World Boxing Championship: नीतू घंघास ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल जीतकर बनीं वर्ल्ड चैम्पियन
Women's World Boxing Championship के फाइनल में नीतू ने मंगोलिया की मुक्केबाज को बुरी तरह हराकर सोना जीत लिया।

Women's World Boxing Championship: महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है और भारत को पहला गोल्ड मेडल भी मिल गया है। नीतू घंघास वर्ल्ड चैम्पियन बन गई हैं। भारतीय मुक्केबाज ने इस मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मंगोलिया की बॉक्सर को बुरी तरह पराजित कर दिया। दिल्ली में हुई इस बाउट में नीतू की जीत के बाद दर्शक भी झूम उठे। नीतू से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्होंने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत हासिल की।
नीतू का मुकाबला मंगोलिया की बॉक्सर लुतसाइखन के खिलाफ था। भारतीय बॉक्सर ने शुरू से ही अपने पंचों की बरसात की। डिफेन्स में भी नीतू ने अच्छा कार्य करते हुए विपक्षी बॉक्सर को कोई मौका नहीं दिया और एक भी पॉइंट नहीं लेने दिया। अंततः इस मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने 5-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान नीतू ने पूरी तरह से अपना दबदबा कायम करके रखा।
इससे पहले नीतू ने 23 मार्च को सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान की बॉक्सर अलुआ बालिबेकुवा को 5-2 के अंतर से हरा दिया था। इस मैच में नीतू ने पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए एक शानदार जीत दर्ज की थी। इस तरह भारत के लिए उस समय कम से कम रजत पदक पक्का हो गया था। अब फाइनल में भी वही धार दिखाते हुए नीतू सिंह वर्ल्ड चैम्पियन बन गईं।












Click it and Unblock the Notifications