Winter Olympics: जानिए कौन है कश्मीर का आरिफ खान, जिसने चीन में फहराया तिरंगा

Arif Khan, Winter Olympics 2022, Winter Olympics, Sports, Flag, Winter Olympics: जानिए कौन है कश्मीर का आरिफ खान, जिसने चीन में फहराया तिरंगा काैन है आरिफ खान, कश्मीर का आरिफ खान, who is arif khan

khan

बीजिंग : भारतीय एथलीट आरिफ खान चीन में चल रहे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक उद्घाटन समारोह में राष्ट्र की परेड में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लहराते दिखे। उद्घाटन समारोह बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसने 2008 में ग्रीष्मकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह की भी मेजबानी की थी। लाल रंग की जैकेट पहने आरिफ खान उद्घाटन समारोह में भारतीय झंडा लिए हुए थे, उनके साथ कुछ सहयोगी स्टाफ भी था।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ब्रैड हाॅग ने इसे बताया जबरदस्त खिलाड़ी, मिल सकते हैं 7.5 करोड़

बिंद्रा ने की सराहना

बिंद्रा ने की सराहना

बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरिफ खान की सराहना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "कश्मीर से ओलंपिक तक! बीजिंग 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र एथलीट आरिफ खान को देखकर वाकई गर्व महसूस होता है।" कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने स्लालम और जाइंट स्लालम के लिए दो इवेंट में क्वालिफाई किया है। उनकी पहली इवेंट 13 को और दूसरी 16 फरवरी को है। बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह 4 फरवरी को नेशनल स्टेडियम में हुआ, जिसे बर्ड्स नेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।

जानिए कौन है कश्मीर का आरिफ खान

31 वर्षीय आरिफ खान को उनके पिता ने 4 साल की उम्र में स्कीइंग के लिए पेश किया था और 14 साल पहले 18 साल की उम्र में पेशेवर खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 127 अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पिता 1980 के दशक से कश्मीर के गुलमर्ग में एक टूर कंपनी और स्की उपकरण की दुकान चलाते हैं। दिसंबर में मोंटेनेग्रो में 14वें स्थान पर रहने के साथ विशाल स्लैलम के लिए क्वालीफाई किया। उनका लक्ष्य बीजिंग में दोनों स्पर्धाओं के शीर्ष 30 में क्वालीफाई करना है। आरिफ खान, शीतकालीन खेलों में दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

इस साल ज्यादा समय यूरोप में बिताया

गाैर हो कि आरिफ चार बार विश्व चैंपियनशिप में भारत की नुमाइंदगी कर चुके हैं। आरिफ दुनिया भर में आयोजित 100 से अधिक स्की कार्यक्रमों में भारत की ओर से हिस्सा लिया है और इस साल अधिकतर समय यूरोप में ट्रेनिंग में बिताया है। 2018 शीतकालीन खेलों में सिर्फ दो एथलीटों- जगदीश सिंह (क्रॉस कंट्री स्कीइंग) और शिव केशवन (लुग) ने ही भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन इस साल आरिफ ही 2022 शीतकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई कर पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+