कौन हैं अप्सरा सी दिखने वाली Sufiya Sufi? हिमालय की नई 'सुपरवुमन' बन रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Who is Sufiya Sufi: ऑक्सीजन की भारी कमी और तापमान शून्य से नीचे होने पर अक्सर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हिमालय के पांच सबसे ऊंचे दर्रे को ज्यादातर लोग इस रास्ते को गाड़ी या बाइक से पार करने की सोचते हैं, लेकिन भारतीय अल्ट्रा-डिस्टेंस रनर सूफिया सूफी (Sufiya Sufi) ने इसे अपने पैरों से नापकर इतिहास रच दिया है।
98 घंटे में 480 किलोमीटर का सफर (Who is Sufiya Sufi)
सूफिया सूफी ने मनाली से लेह तक की लगभग 480 किलोमीटर की दूरी को महज 98 घंटे और 27 मिनट में पूरा कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हालांकि यह दौड़ उन्होंने साल 2023 में पूरी की थी, लेकिन हाल ही में उन्हें इसका आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 100 घंटे के कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पीछे छोड़ दिया।

दुनिया के सबसे कठिन रास्तों में होती है गिनती
मनाली-लेह हाईवे को दुनिया के सबसे कठिन रास्तों में गिना जाता है। यह मार्ग शारीरिक के साथ-साथ मानसिक मजबूती की भी परीक्षा लेता है। ऊंचाई बढ़ने के साथ हवा पतली हो जाती है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। यहां धूप और बर्फीली हवाओं के बीच मौसम मिनटों में बदलता है। पांच ऊंचे दर्रों को पार करना किसी भी एथलीट के घुटनों और फेफड़ों के लिए अग्निपरीक्षा जैसा है।
दूसरों के लिए बनी सबसे बड़ी प्रेरणा
सूफिया की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो मानते हैं कि सपनों के लिए उम्र या पृष्ठभूमि मायने नहीं रखती। अल्ट्रा-रनिंग में आने से पहले सूफिया एक एयरलाइन में केबिन क्रू के रूप में काम करती थीं। उन्होंने फिट रहने के लिए दौड़ना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे उनका यह शौक एक जुनून में बदल गया। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर खुद को पूरी तरह दौड़ के लिए समर्पित कर दिया।
मनाली-लेह का रिकॉर्ड सूफिया के करियर का इकलौता कीर्तिमान नहीं है। इससे पहले वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सबसे तेज दौड़ लगाने वाली महिला बनी थीं। इसके अलावा उन्होंने भारत के स्वर्ण चतुर्भुज मार्ग पर 6,000 किलोमीटर की दूरी महज 110 दिनों में पूरी की थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications