पति ने 4 घंटे तक पीटकर निकाला बाहर, अब गोल्ड मेडल से दिया मुंह तोड़ जवाब, कौन हैं कॉमनवेल्थ सनसनी शर्मिला धनकड़

Sharmila Dhankar: कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर शर्मिला धनकड़ (40) ने तहलका मचा दिया। उन्होंने शॉट पूत F57 स्पर्धा में धमाकेदार अंदाज दिखाते हुए 9.81 मीटर का थ्रो करते हुए बाकी सभी एथलीटों को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल के ऊपर कब्जा जमा लिया।

2 साल की उम्र में बुखार के बाद पोलियो और बाद में घरेलू हिंसा का शिकार हुईं हरियाणा के महेंद्रगढ़ के छितरौली गांव से आने वाली शर्मिला को यह सफलता आसानी से नहीं मिली हैं। शारीरिक परेशानी से लेकर वैवाहिक जीवन तक काफी दिक्कतों के बीच गुजरा और सभी परेशानियों को पीछे छोड़ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने गोल जीतकर 20 सालों का सूखा खत्म कर दिया।

sharmila dhankar

पति ने पीटकर भगा दिया

19 साल की उम्र में शर्मिला की शादी हो गई थी लेकिन पति का बर्ताव उनके प्रति हमेशा खराब रहा। मारपीट, दहेज प्रताड़ना उनके जीवन का हिस्सा बन गया था। एक समय ऐसा भी आया, जब उनको लगातार कई घंटों तक पीटा गया और घर से बाहर निकाल दिया गया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में धनकड़ ने बताया कि एक रात ऐसी भी आई थी, जब उनके पहले हसबैंड ने उनको रात 11 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक पीटा था। इसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह कभी अपने पति के पास वापस नहीं गईं।

दूसरी शादी के बाद बदला जीवन

लगातार प्रताड़ना के बाद धनखड़ ने तलाक ले लिया और अजीत सिंह के साथ दूसरी शादी करने के बाद उनका जीवन बदल गया। अजीत सिंह उनको पैरा स्पोर्ट्स में लेकर आए और 2021 में पैरा नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेते हुए शर्मिला ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

घर बेचकर खेलती रहीं गेम

दुःख के बाद सुख आता है, यह कहावत शर्मिला के जीवन से मेल खाती हैं। गेम में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहीं। इसके बाद 2023 के एशियाई खेलों में भी चौथे स्थान पर रहीं। इन सबके बावजूद उनको फायनेंस की कमी थी, इस वजह से परिवार ने रेवाड़ी का घर बेच दिया। अब शर्मिला अपना नया घर खरीदना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+