कौन है भारतीय कुश्ती का नया सितारा? जिसने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारतीय रेसलिंग में अभी अगर किसी खिलाड़ी का नाम बताने को कहा जाए, तो एक ही स्वर में अमन सहरावत का नाम आएगा। होना भी चाहिए क्योंकि अमन ने काम ही कुछ ऐसा किया है। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कुश्ती का एकमात्र मेडल अमन ने ही हासिल किया था।

विनेश फोगाट को पेरिस में वजन ज्यादा होने के कारण फाइनल से बाहर कर दिया गया था। सवाल यह भी था कि अब कुश्ती की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा क्योंकि बजरंग पुनिया और विनेश जैसे रेसलर राजनीति की दुनिया में आकर एक नई शुरुआत कर चुके हैं।

chirag chikkara

ऐसे में एक नया धाकड़ पहलवान सामने आया है जिसने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने के अलावा आने वाले वर्षों में राज करने के लिए ताल ठोक दी है। यहाँ बात हो रही है चिराग चिकारा की, जिन्होंने अंडर 23 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

चिराग ने 57 किलोग्रान भार वर्ग में इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष पहलवान हैं। किर्गिस्तान के अब्दीमलिक काराकोव को चिराग ने 4-3 के अंतर से हराते हुए धमाका कर दिया। अंत तक चले रोमांचक मैच में चिराग ने बाउट अपने नाम कर ली। भारत के लिए इससे पहले अमन सहरावत ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था और हाल ही में अमन ने पेरिस में कांस्य पदक जीता है।

अंडर 23 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने धमाका करते हुए कुल 9 मेडल अपने नाम किये। अंजलि ने 59 किलोग्राम भारत वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उनके अलावा शिक्षा ने महिला इवेंट के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। मोनिका ने 68 और नेहा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य जीता।

पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए विश्वजीत मोर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके अलावा सुजीत कलकल, विक्की और अभिषेक ढाका ने भी कांस्य पदक जीता। तीनों ने क्रमशः 70, 97 और 61 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+