कौन है 9 वर्ष का बच्चा आरित कपिल? जिसने अमेरिकी चेस ग्रैंडमास्टर को धूल चटाकर रचा इतिहास
Who is Aarit Kapil: चेस वर्ल्ड में एक 9 वर्षीय भारतीय बच्चे का नाम चर्चा में आया है। इसका कारण भी काफी बड़ा है। आरित कपिल नाकाम इस चेस प्लयेर ने ग्रैंडमास्टर को हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत इस वजह से ख़ास है क्योंकि 9 वर्ष की उम्र में यह कारनाम किया है। भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में चेस ग्रैंड मास्टर को हराने का रिकॉर्ड आरित ने बनाया है।
केआईआईटी इंटरनेशनल ओपन के दौरान भुवनेश्वर ने आरित ने यह कारनामा किया। उन्होंने क्लासिकल टाइम कंट्रोल में अमेरिका के 65 वर्ष के ग्रैंडमास्टर रासेट जियातदीनोव को हरा दिया। महज 9 साल की उम्र में उन्होंने यह कारनामा कर लोगों को दांतों तले उँगलियाँ दबाने पर मजबूर कर दिया।

चेस ग्रैंडमास्टर को सबसे कम उम्र में हराने वाले पहले भारतीय होने के साथ ही ओवरओल लिस्ट में उनका तीसरा स्थान है। आरित कपिल ने 9 वर्ष और 2 महीनों के समय में यह कारनामा किया है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले आरित के बारे में जानने की उत्सुकता लोगों में होगी।
आरित दिल्ली से आते हैं और स्कूल चेस में भी हिस्सा लेते रहे हैं। उनके पिता का नाम विजय कपिल हैं और हाल ही में आरित ने 61वीं नेशनल चेस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। अगस्त में गुरुग्राम के आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हुई इस स्पर्धा में उन्होंने 183वीं रैंक हासिल की थी।
आरित एशियन यूथ चेस चैम्पियनशिप में दो बार के सिल्वर मेडलिस्ट हैं। 6 साल की उम्र में उन्होंने अंडर 8 बॉयज दिल्ली स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में अपने से 2 साल बड़े बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया था।
इसके बाद नेशनल इवेंट में उनको दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। कम उम्र में ही आरित ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है और आने वाले समय में वह इस गेम में स्टार बनने के लिए कमर कस चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications