'मेरे साथ बृजभूषण शरण सिंह ....', WFI विवाद पर हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह ने कही चौंकाने वाली बात, Video
Wrestler Sangram singh on WFI Row Exclusive: अंतरराष्ट्रीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह ने डब्ल्यूएफआई को लेकर मचे विवाद पर कहा कि 'खिलाड़ी तो भोला होता है, अगर वो चालाकी भी करता है तो पकड़ा जाता है।'

'मैं आपको बताऊं कि मुझे रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का पहला ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका मिला था, मैंने बृजभूषण सिंह के साथ भी काम किया, वो बहुत अच्छे थे। अब साक्षी, विनेश, बजरंग हैं ये सब छोटे भाई-बहन हैं, ये सब मेरे सामने आए हैं और मैंने इनकी ग्रोथ भी देखी है।'
'तो मैं ये कहना चाहता हूं कि 'जिसने भी गलत किया है उसे सजा मिलनी चाहिए, कभी हमें लगता है कि ये तरीका गलत है लेकिन उनके हिसाब से तरीका गलत नहीं है। दरअसल उंगली एक ही रहती है अब देखने वाले को उसमें अलग-अलग हिस्से दिखाई देते हैं।'
घर की बात घर में ही निपटानी चाहिए: संग्राम सिंह
'मैं सबकी बहुत इज्जत करता हूं, ये तो छोटे भाई-बहन हैं, मैंने पहले भी कहा है और आज भी कहता हूं कि इन सबको अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। घर की बात घर में ही निपटानी चाहिए, चाहे वो जैसी भी हो। इन लोगों की उम्र छोटी है, ये लोग अभी ज्यादा समझदार नहीं हैं।'
'जब उन्हें समझ आएगी तब इन्हें पता चलेगा कि कि भईया हम जो कह रहे हैं वो ही ठीक है। मैं ये नहीं कह रहा कि वो पूरी तरह से गलत हैं और दूसरा सही है लेकिन वे ऑफ प्रोटेस्ट थोड़ा अलग होना चाहिए। मैं अभी ऐसी स्थिति में हूं कि मैं किसी भी साइड के लिए कुछ बोल नहीं सकता हूं।'
'कलेक्टिव होकर देश के लिए काम करना चाहिए'
'क्योंकि पूरी तरह से मैं स्टोरी को जानता नहीं हूं और अगर जानता भी हूं तो एक तरफ से बुरा ही बनूंगा, चाहे यहां चाहे वहां, महत्वपूर्ण यही है कि हम सबको कलेक्टिव होकर देश के लिए काम करना चाहिए, इन सबने बहुत काम किया है, ये बहुतों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं इसलिए इन सभी को वो काम करना चाहिए जो कि लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बने।'
हम सभी को देश के लिए सोचना चाहिए: संग्राम सिंह
'मुझे लगता है कि इन सभी में बहुत रेसलिंग बाकी हैं इसलिए इन सभी खेल पर ध्यान देना चाहिए, मेहनत करनी चाहिए और देश के सम्मान के लिए काम करना चाहिए। रही बात राजनीति वालों की ,वो तो आते-जाते ही रहेंगे। वो आज आपको दिखाएंगे कि वो आपके साथ हैं, आपको इस्तेमाल करेंगे और फिर चले जाएंगे, आगे फिर कौन आएगा। इसलिए हम सभी को देश के लिए सोचना चाहिए।'
'बृजभूषण शरण सिंह का व्यवहार मेरे साथ काफी अच्छा था'
'बृजभूषण शरण सिंह का व्यवहार मेरे साथ काफी अच्छा था, रही बात इन छोटे भाई-बहनों की तो इन्होंने भी बहुत मेहनत की है , तभी यहां तक पहुंचे हैं, तो मैं इनके लिए भी कैसे कह दूं कि ये गलत हैं?'
'ना मुझे अपमान का भय और ना ही मुझे सम्मान का मोह'
'मेरा अभी रेसलिंग से डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। मैं थोड़ा अपने काम में बिजी रहता हूं और मैं कट्टर देशभक्त हूं इसलिए जो भी बात सोचता हूं तो वो देश के लिए सोचता हूं, मैं कभी अपना पर्सनल स्वार्थ नहीं सोचता हूं। ना मुझे पद चाहिए, ना मुझे चुनाव लड़ना है और ना ही मुझे प्रतिष्ठा चाहिए। ना मुझे अपमान का भय और ना ही मुझे सम्मान का मोह है। क्योंकि देश है तो हम हैं।'
बृजभूषण शरण सिंह पर लगे हैं संगीन आरोप
आपको बता दें कि सरकार ने डब्ल्यूएफआई यानी भारतीय कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया था। डब्ल्यूएफआई के चुनाव 21 दिसंबर 2023 को हुए थे, जिसे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह ने जीता था। खेल मंत्रालय का कहना है कि नवनिर्वाचित संस्था ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उचित प्रकिया का पालन नहीं किया इसलिए भंग करना पड़ा।
'कई पहलवानों ने अपने अवार्ड को भी वापस कर दिया'
तो वहीं बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले पहलवानों का आरोप था कि संजय सिंह उन्ही का आदमी है, ऐसे में हम कैसे सोच लें कि हमारे साथ न्याय होगा। हालांकि वो अभी भी खेल मंत्रालय के इस एक्शन के खुश नहीं हैं। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हाल ही में कई नामी पहलवानों ने अपने अवार्ड भी वापस कर दिए हैं।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications