विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम कैटेगरी में पेरिस ओलंपिक का टिकट किया पक्का
Vinesh Phogat: राष्ट्रमंडल और एशियन गेम्स चैम्पियन विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम रेसलिंग कैटेगरी में ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया है। उन्होंने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में महिलाओं के 50 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यज़ी को 10-0 से पराजित कर दिया।
विनेश भी उन महिला पहलवानों में शामिल थीं, जो रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ आन्दोलन कर रही थीं। कजाकिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ विनेश ने अपना मुकाबला 4 मिनट और 18 सेकंड के समय में जीत लिया। विनेश का मैच अब उज्बेकिस्तान की अक्तेंगे क्यूनिमजेवा से होगा।

राउंड 16 में विनेश ने दक्षिण कोरिया की चियोन मिरान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। उन्होंने मिरान को 10-0 के अंतर से पराजित कर दिया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला कम्बोडिया की डित समनांग से हुआ। वहां भी उन्होंने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
पिछला साल विनेश के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा था। उनको घुटने की चोट का सामना करना पड़ा, इस वजह से वह एशियाई खेलों से बाहर हो गईं। इससे पहले वह वह बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाली महिला पहलवानों में शामिल रहीं। उनमें साक्षी मलिक भी थीं। हालांकि साक्षी ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी।












Click it and Unblock the Notifications