Liverpool FC Parade Incident: 'हम चंद कदम दूर थे और लोग,' लिवरपूल के जश्न में घुला मातम! हादसे से दहला शहर

लिवरपूल फुटबॉल क्लब (Liverpool Football Club) की जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब सोमवार को एक 53 वर्षीय व्यक्ति ने मिनीवैन से क्राउड को रौंद दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा तब हुआ जब हजारों लोग लिवरपूल की प्रीमियर लीग खिताबी जीत का जश्न मना रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, 53 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति ने क्राउड में अपनी मिनीवैन घुसा दी। वह इस मामले में इकलौता आरोपी माना जा रहा है और इसे आतंकवादी घटना नहीं माना जा रहा है।

गाड़ी की टक्कर से 27 लोग घायल हुए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। दो की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 20 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Liverpool after a car collided

चश्मदीद बोले- 'धड़ाधड़ टकरा रहे थे लोग'
हैरी राशिद, जो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परेड में शामिल थे। उन्होंने ने बताया कि 'यह बेहद तेज था। शुरुआत में तो सिर्फ धड़ाधड़ की आवाज सुनाई दी, जैसे लोग कार के बोनट से टकरा रहे हों।' उनके मुताबिक, यह पूरी तरह जानबूझकर किया गया लग रहा था। उन्होंने आगे बताया कि, 'मेरी बेटी चिल्लाने लगी और लोग जमीन पर गिरे हुए थे। ये सब मासूम लोग थे, जो बस परेड का आनंद लेने आए थे।'

पुलिस और लोगों ने की रोकने की कोशिश, लेकिन...
एक अन्य चश्मदीद पीटर जोन्स ने बताया कि, 'हमने आगे से तेज हॉर्न की आवाज सुनी, एक कार हम दोनों के पास से तेजी से निकली, लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, पीछे की खिड़कियां टूटी हुई थीं।' कार को पहली टक्कर के बाद रोकने का एक तरह से नाटक किया, क्राउड ने उसे घेर लिया, लेकिन फिर ड्राइवर ने दोबारा एक्सीलेटर दबाया और बाकी लोगों को कुचलता चला गया।'

पुलिस की अपील- अटकलें न लगाएं, न ही वीडियो शेयर करें
मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और लोगों से अपील की कि घटना से जुड़े कोई भी परेशान करने वाले वीडियो या कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर न करें और अटकलें न लगाएं।

PM कीर स्टार्मर का बयान
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने कहा कि 'लिवरपूल की ये तस्वीरें बेहद डरावनी हैं- मेरी संवेदनाएं सभी घायलों और प्रभावित लोगों के साथ हैं।' उन्होंने पुलिस की तेज कार्रवाई के लिए सराहना भी की।

लिवरपूल के फैंस 2020 के टाइटल जीत के बाद पहली बार खुलकर जश्न मना रहे थे। फैंस सड़कों, ट्रैफिक लाइट्स और छतों पर चढ़कर जश्न मना रहे थे। लेकिन जश्न के इस माहौल में एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+