ZIM vs AFG: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया सीरीज का किया आगाज, जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के दौरे पर पहुंची अफगानिस्तान की टीम इस समय सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची है जिसमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया। इसके बाद शनिवार को दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज हुआ जिसका पहला मैच हरारे के स्पोर्टस क्लब स्टेडियम में खेला गया, जिसमें जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत खराब रही और लेकिन उसने मधविरे (32), चकाबावा (29), सिकंदर रजा (45) और एनलोवु (10) की पारियों के दम पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Najibullah Zadran heroics led Afghanistan won by 6 wkts took lead in series by 1-0

अफगानिस्तान की टीम के लिये निजात मशूद (3 विकेट), फजलहक फारूकी (1 विकेट), मोहम्मद नबी (1 विकेट) और राशिद खान (1 विकेट) ने जिम्बाब्वे के बैटर्स को रनों का अंबार लगाने से रोका, जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 159 रनों का स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: CWG 2022: 'रेसलिंग में भारत जीतेगा 8-9 गोल्ड मेडल', योगेश्वर दत्त ने कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर किया बड़ा दावा

जवाब में अफगानिस्तान की टीम के लिये हजरतुल्लाह जजाई (45) और रहमनुल्लाह गुरबाज (33) ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए 10 ओवर्स में 83 रनों की साझेदारी कर डाली। यहां पर रेयान बर्ल ने एक ओवर में 3 विकेट हासिल कर जिम्बाब्वे की वापसी कराई तो लॉन्ग्वे ने डार्विश रसूली को आउट कर 50 रनों की साझेदारी को तोड़ा।

नजीबुल्लाह जादरान (44) ने 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मोहम्मद नबी ने 8 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 4 गेंद पहले ही मैच जिता दिया। अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और जिम्बाब्वे के दौरे पर उनकी अजेय जीत का सिलसिला बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+