WFI को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, बृजभूषण सिंह का फिर से चलेगा सिक्का

महिला पहलवानों द्वारा WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप जड़े गए थे और बाद में उनके ऊपर केस दर्ज होने पर मामला कोर्ट में चला गया था। इसके बाद भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया पर बैन लगा दिया था।

एक साल से ज्यादा समय तक फेडरेशन के ऊपर बैन रहने की वजह से प्लेयर्स को ख़ासा नुकसान उठाना पड़ा और कुश्ती पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। लगातार 442 दिनों तक फेडरेशन को बैन रखने के बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए यह बैन हटा दिया है।

brij bhushan singh

गौरतलब है कि अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल चैम्पियनशिप को लेकर जल्दीबाजी दिखाने के कारण 2023 में फेडरेशन के ऊपर बैन लगा दिया गया था। बृज भूषण सिंह समर्थित संजय सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया था। अब संजय सिंह एक बार फिर से अध्यक्ष के रूप में फेडरेशन के लिए काम करेंगे, खेल मंत्रालय ने कुछ निर्देश भी दिए हैं।

मंत्रालय ने पत्र में कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। क़ानूनी कार्रवाई के अलावा खेल संहिता के तहत भी एक्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा इंटरनेशनल आयोजनों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से रेसलर्स का चयन होना चाहिए। UWW के नियमों के तहत काम हो।

खेल मंत्रालय ने निर्देश देते हुए कहा कि बैन के दौरान जो संसोधन किये गए, उनको वापस लेना होगा और पदाधिकारियों में निर्णय लेने की प्रक्रिया में जांच और संतुलन प्रदान करना होगा। जो लोग पदाधिकारी नहीं हैं या कोई कमर्चारी निलंबित हुआ है, तो उनको फेडरेशन से पूरी तरह अलग रखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+