कैमरे के सामने खुशी से पोज दे रहे द ग्रेट खली अचानक रो पड़े, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली, 13 अगस्त: भारत के दिग्गज प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली (जिन्हें दलीप सिंह राणा के नाम से भी जाना जाता है) ने अपने फैंस का हमेशा मनोरंजन किया है चाहे वह पेशेवर कुश्ती शो डब्ल्यूडब्ल्यूई हो या बॉलीवुड फिल्मों उनकी भूमिका। खली ने अपने आस-पास के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की है। WWE सुपरस्टार ने अंडरटेकर, मार्क हेनरी और कई अन्य सुपरस्टार को हराकर कुश्ती की दुनिया में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में प्रवेश किया और भारत का भी नाम रोशन किया।

(फोटो सौजन्य- ट्विटर/स्क्रीनशॉट)

एक वीडियो वायरल हो रहा है

एक वीडियो वायरल हो रहा है

उनका जन्म धीरैना, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि 7 फीट का ये विशाल इंसान अपने भीतर काफी नरम व्यक्तित्व को भी रखता है।

हाल ही में ट्विटर प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें द ग्रेट खली को मीडिया के सामने रोते हुए देखा गया था। पूर्व WWE स्टार को नीली स्लीवलेस हुडी टी-शर्ट में देखा गया था और वह अपने जिम जाने के लिए पहुंचे थे। मशहूर अकाउंट विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, पहलवान को कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए देखा गया और फिर मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू कर दिया।

अचानक फूट-फूट कर क्यूं रो पड़े

अचानक फूट-फूट कर क्यूं रो पड़े

वीडियो में फिर कोई व्यक्ति द ग्रेट खली से उनके जन्मदिन के लिए उनकी योजनाओं के बारे में पूछता है। अगले ही पल हमने देखा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर पूरी तरह से परेशान हो गया और यहां तक ​​कि अपनी आंखों को रगड़ने लगा, उनसे आंसू छलक पड़े थे। फैंस के अंदर खली को लेकर खलबली मची है, जो सोच रहे हैं कि आखिर क्यों कैमरों के सामने रेसलर अचानक फूट-फूट कर क्यूं रो पड़े।

27 अगस्त को 50 साल के हो जाएंगे

खली 27 अगस्त को 50 साल के हो जाएंगे। वो अपने जन्मदिन के सवाल पर इतने इमोशनल क्यों हुए, यह बात सोशल मीडिया पर फैंस के लिए उत्सुकता का विषय बनती चली गई। फैंस ने हैरानी भी जताई और फिर वे खली के ऊपर बन रही मीम्स के मजे लेने में शुमार हो गए। किसी ने तो यह भी कहा कि थोड़ा राजस्थान आकर रो लीजिए वहां बारिश नहीं हो रही है। किसी ने इसको क्रिकेट से जोड़ते हुए कहा कि भारत लंबे समय से आईसीसी इवेंट नहीं जीता है, खली इसलिए रो रहे हैं। रिएक्शन आप यहां पर देख सकते हैं।

फैंस ने दिए ऐसे जवाब

फैंस ने दिए ऐसे जवाब

वह 2006 में द ग्रेट खली के रिंग नाम के तहत वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में शामिल हुए। वह WWE के साथ करार करने वाले पहले भारतीय पेशेवर पहलवान बने। खली ने 20 जुलाई, 2007 को डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी जीता। उनका कॉन्ट्रेक्ट 2014 में समाप्त हो गया। इसके बाद भी उन्होंने कुछ और प्रदर्शन वहां किया। बाद में 24 मार्च, 2021 में खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

मनोरंजन के क्षेत्र में भी काफी नाम कमा चुके हैं

मनोरंजन के क्षेत्र में भी काफी नाम कमा चुके हैं

बॉलीवुड और मनोरंजन के क्षेत्र में उनके काम के बारे में बात करें तो खली 2010 में सलमान खान के होस्ट किए गए शो बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। खली को शो में बहुत पसंद किया गया था और उस सीजन में उपविजेता बनने में कामयाब रहे। इसके अलावा वह कुश्ती जैसी फिल्मों में भी नजर आए जो 2010 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+