Radhika Yadav Career: Scottish High की स्टूडेंट, ITF में भारत की उम्मीद, राधिका की जर्नी जानकर रह जाएंगे सन्न!
Radhika Yadav Career: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार (10 जुलाई) सुबह उनके पिता दीपक यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित अपने आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी सुबह करीब 10:30 बजे परिवार के किचन में हुई। परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के बाद 51 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
राधिका की हत्या उनके पिता ने उनके इंस्टाग्राम रील्स या सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर नहीं की थी। हत्या का मकसद गंभीर और निजी था। हत्या का मुख्य कारण राधिका और उनके पिता दीपक यादव के बीच उनके द्वारा चलाई जा रही टेनिस एकेडमी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद था।

बेटी की कमाई को लेकर रिश्तेदार उड़ाते थे मजाक
कथित तौर पर दीपक यादव इस बात से नाखुश थे कि राधिका एकेडमी को मैनेज करती थीं और रिश्तेदार उनकी इनकम पर निर्भर होने का मजाक उड़ाते थे। राधिका रसोई में थीं, जब उनके पिता ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर से पांच राउंड गोलियां चलाईं। तीन गोलियां उनकी पीठ में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राधिका यादव को उनके पिता ने गोली क्यों मारी?
पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, दीपक यादव ने स्वीकार किया कि उसने राधिका पर गोली चलाई क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताने सुनने पड़ते थे। एचटी ने सहायक पुलिस आयुक्त यशवंत यादव के हवाले से कहा गया कि, 'वह चाहते थे कि वह एकेडमी बंद कर दे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। आखिरकार इसी विवाद में उसने उसे गोली मार दी।'
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, एफआईआर में कहा गया है कि दीपक ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सामाजिक दबाव और आलोचना के कारण उदास था। उसने कहा कि उसका आत्म-सम्मान आहत हुआ था और वह अब इस अपमान को सहन नहीं कर सकता था।
सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि वे जांच के तहत परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी रखेंगे और राधिका के फोन और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच करेंगे।
राधिका यादव का स्कूल, उम्र, टेनिस करियर?
राधिका यादव भारतीय टेनिस में एक उभरती हुई खिलाड़ी थीं। 23 मार्च, 2000 को जन्मी राधिका 4 नवंबर, 2024 तक आईटीएफ विमेंस डबल्स स्टैंडिंग में अपने करियर की हाईएस्ट 113वीं रैंकिंग हासिल की थी। हरियाणा में वह विमेंस डबल्स कैटेगरी में पांचवें स्थान पर रहीं।
राधिका यादव ने स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी और 2018 में कॉमर्स में 12वीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने स्कूल के शुरुआती दिनों में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और हाल ही में युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देने के लिए एक एकेडमी भी शुरू की है।
हाल ही में कंधे में चोट लगने और फिजियोथेरेपी कराने के बावजूद, वह टेनिस में एक्टिव रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह अपने हंसमुख व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं और उन्होंने अपने पिता के साथ जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।
उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और अपनी गति, खेल समझ और कड़े अनुशासन के लिए पहचान बनाई थी। राधिका को देश की होनहार खिलाड़ियों में से एक माना जाता था।












Click it and Unblock the Notifications