किक से विरोधियों को चैन की नींद सुलाने वाले फाइटर तवनचाई, पहली कमाई का खुलासा किया

पहली कमाई चाहे कितनी भी हो, सभी को हमेशा याद रहती है। थाई सुपरस्टार तवनचाई को भी मैच से हासिल हुई धनराशि की यादें आज भी उनके मन में तरोताजा हैं। सात साल की उम्र में मॉय थाई की शुरूआत करने वाले बच्चे ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह आगे जाकर स्ट्राइकिंग की दुनिया का एक बड़ा सितारा बन जाएगा।

अब यही सुपरस्टार 19 दिसंबर को होने वाले ONE Championship के आखिरी इवेंट ONE Friday Fights 137 के अंतिम मैच में चीन की लिउ मेंगयैंग का सामना करेंगे। मौजूदा समय में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का लक्ष्य इस किकबॉक्सिंग मैच को जीतकर दूसरा खिताब हासिल करने की ओर अग्रसर होने का होगा।

Tawanchai PK Saenchai

एक साल की ट्रेनिंग के बाद मिला फल

थाईलैंड के हजारों युवाओं की तरह ही तवनचाई ने बेहद कम उम्र से अपने राष्ट्रीय खेल मॉय थाई में दो-दो हाथ शुरु कर दिए थे। उन्होंने एक ऐसी ही फाइट को याद किया, जब उन्हें 800 बाह्त (थाई मुद्रा) हासिल हुई।

26 वर्षीय चैंपियन ने उस पल को याद करते हुए कहा, "एक साल के आसपास ट्रेनिंग करने के बाद मुझे पटाया के एक बार में फाइट करने का मौका मिला और मैंने अपने विरोधी को पहले राउंड में लेफ्ट किक से ढेर कर दिया। मुझे विदेशी सैलानियों से 24 अमेरिकी डॉलर हासिल हुए। मुझे बहुत खुशी हुई थी।"

आगे चलकर कमाया और भी बड़ा नाम

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक को मॉय थाई मार्शल आर्ट्स का गढ़ कहा जाता है और यहीं आकर उन्होंने अपनी कामायबी की नई इबारत लिखी। उन्होंने 14 वर्षीय की आयु में प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम में डेब्यू किया और ढेर सारे खिताब अपने नाम किए।

शानदार प्रदर्शन की वजह से वह 2021 में ONE Championship में आए और आते ही दर्शकों पर छा गए। तवनचाई ने अब तक 12 मुकाबलों में से 10 में शानदार जीत हासिल की हैं। अब उनका लक्ष्य दो बेल्टों को एक साथ अपने कंधों पर रखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+