खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा, युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को दिल्ली में हर घर तिरंगा साइकिल रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथ युवा शामिल हुए। खेल मंत्री ने फिटनेस को बढ़ावा देने के अलावा प्रदूषण और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए साइकिल को बेहतर ऑप्शन बताया और एक अहम संदेश दिया।

यूथ लीडरशिप प्लेटफॉर्म मायभारत के 1000 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने इस साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश फिटनेस का संदेश देना था। हर घर तिरंगा रैली के साथ इसे और ज्यादा मजबूती मिली। खेल मंत्री ने भी फिटनेस को एक विकसित राष्ट्र के लिए अहम माना।

Mansukh Mandaviya

फिटनेस का दिया मैसेज

इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाना फिटनेस का संदेश तो है ही, मगर इससे प्रदूषण और ट्रैफिक से निपटने में भी काफी मदद मिलती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवकों के साथ आयोजित रैली स्वतंत्रता दिवस का भी हिस्सा थी। इस वजह से यह हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की गई।

Mansukh Mandaviya

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरुआत

दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुबह 5 बजे से ही लोगों के आने का सिलसला शुरू हो गया था। इसके बाद इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास के इलाकों में 5 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की गई।

Mansukh Mandaviya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश के प्रति गर्व की भावना को मजबूत करने के साथ विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को भी नई ताकत देता है।

प्रधानमंत्री ने तिरंगे को देश के गौरव और हर भारतीय के लिए प्रेरणा का प्रतीक बताया था। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि इस साल हर घर तिरंगा अभियान को वंदे मातरम से जोड़ा गया है। दरअसल, इस वर्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इसी अभियान के तहत सरकार के मंत्री और एमपी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+